फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BA-BEd admission registration begins at Allahabad University; applications accepted until July 15.

Prayagraj News: इविवि में बीए-बीएड प्रवेश पंजीकरण शुरू, 15 जुलाई तक होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BA-BEd admission registration begins at Allahabad University; applications accepted until July 15.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) व उसके संघटक महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीए-बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण, प्रोफाइल अपडेट और पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में अभ्यर्थियों को पंजीकरण व प्रोफाइल अपडेट करना होगा। इसके लिए सीयूईटी-एनसीईटी 2026 का प्रवेश पत्र व स्कोर कार्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका व प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर तैयार रखना होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को बीए-बीएड कार्यक्रम का चयन कर पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 300 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed