{"_id":"6048c862ec99de5c8e65129f","slug":"b-tech-student-beaten-to-death-in-meja-prayagraj-police-say-love-affair-was-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेजा में बीटेक के छात्र को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने कहा प्रेम-प्रपंच में हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजा में बीटेक के छात्र को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने कहा प्रेम-प्रपंच में हुई हत्या
Thu, 11 Mar 2021 12:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
मेजा के नेवढ़िया गांव में मंगलवार आधी रात बाद बीटेक के छात्र आनन्द बिंद को बेरहमी से इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी मेजा ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेजा पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू की लेकिन वे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालाकि परिजनों ने एक जमीन के टुकड़े को लेकर हुए विवाद में छात्र को मार डालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को जो क्लू मिले हैं वह प्रेम प्रपंच में हत्या होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
दर्ज एफआईआर के मुताबिक नेवढ़िया गांव के राम दास बिंद के तीन बेटों में दूसरे नंबर का आनन्द कुमार बिंद (18) चित्रकूट मानिकपुर में एक इंजींनियरिंग कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह इधर, कई दिनों से घर पर आया था। राम दास बिंद का आरोप है कि मंगलवार आधी रात बाद आनन्द को पड़ोस के होरी लाल, उसकी पत्नी राजेश्वरी और रिश्तेदार शनि निवासी मानपुर थाना मांडा और शिवा पुत्र राम मनोरथ निवासी सिकरा कला थाना विन्ध्याचल घर से जबरी उठा ले गए और अपने घर में अंदर बंदकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन
Murder
जिससे वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो कुछ ही देर में पुलिस पहुंच लहुलूहान हालात में आनन्द को मेजा सीएचसी ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि एक जमीन के टुकड़े के विवाद में आरोपियों ने आनन्द को मार डाला। उधर, पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि आनन्द पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रपंच में फंसा था।
आधी रात को मौका मिलते ही युवती के घर में घुस गया। जिसको परिजनों ने देख लिया। इस वजह से आनन्द को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हालाकि पुलिस ने मृतक आनन्द के पिता रामदास बिंद की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है। मेजा थाने के कोतवाल अरूण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आनन्द की हत्या प्रेम प्रपंच में की गई है। हालाकि जांच-पड़ताल जारी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बेटे की हत्या से दुखी मां उर्मिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।