फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   B.Sc student returning home after playing cricket shot, condition critical

Prayagraj : क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे बीएससी के छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक

Thu, 19 Dec 2024 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

वारदात बुधवार शाम करीब 5:15 बजे की है। शीतलपुर गांव निवासी रंजीत सिंह (22) बीएससी का छात्र है। उसने हाल ही में अपने गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया है। शाम को मैच खेलने के बाद घर लौट रहा था। आरा मशीन चौराहे के पास पल्सर समेत अन्य बाइक से आए आठ से दस हमलावरों ने उसे घेर लिया।

विज्ञापन
B.Sc student returning home after playing cricket shot, condition critical
गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थरवई थाना क्षेत्र के आरा मशीन चौराहे के पास बुधवार शाम छात्र रंजीत सिंह पर आठ से दस लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बमबाजी की और गोलियां बरसाईं। पेट में गोली लगने से रंजीत की हालत गंभीर है। एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

वारदात बुधवार शाम करीब 5:15 बजे की है। शीतलपुर गांव निवासी रंजीत सिंह (22) बीएससी का छात्र है। उसने हाल ही में अपने गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया है। शाम को मैच खेलने के बाद घर लौट रहा था। आरा मशीन चौराहे के पास पल्सर समेत अन्य बाइक से आए आठ से दस हमलावरों ने उसे घेर लिया। गालीगलौज करने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से घायल रंजीत को पुलिस की मदद से एसआरएन में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन

विवाद सुलझाने की चल रही थी रंजिश

रंजीत के बड़े भाई मंजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव में प्रद्युन सिंह रहते हैं। इनके मकान को कब्जा करने को लेकर आए दिन कुछ दबंग से विवाद होता रहता है। रंजीत ने इसी का बीच-बचाव किया था। इसके बाद से ही वह लोग रंजिश रखने लगे। आए दिन फोन कर गालीगलौज करते थे। बुधवार को जब भाई मैच खेलने गया तो उक्त आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। वहीं, एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एसआरएन में पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed