{"_id":"5e776e478ebc3e78ba605972","slug":"b-aaii-b-l-all128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री नंदी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाले अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री नंदी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाले अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज
Mon, 23 Mar 2020 12:28 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
nand gopal gupta nandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। नंदी का आरोप है कि उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक पर अश्लील वीडियो व तस्वीरें पोस्ट की गईं।
उनकी शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।\nमंत्री की ओर से शनिवार को इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। इसमें बताया गया है कि कुछ लोग फेसबुक पर उनके नाम से फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
नंद गोपाल गुप्ता नंदी यूथ ब्रिगेड के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। साथ ही इस ग्रुप में आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए गए हैं। मंत्री की ओर से मांग की गई है कि तत्काल इस अकाउंट को बंद कराया जाए।
विज्ञापन
साथ ही जांच कराकर, जो भी इस मामले में दोषी मिले उनके खिलाफ, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है की मंत्री की ओर से मिली शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।