फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   azam khan news allahabad1

आरएसएस पीएम बनाए, मैं दूंगा अखंड भारत : आजम

Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
azam khan news allahabad1
- फोटो : अमर उजाला
संगम किनारे एक कार्यक्रम में शामिल होने आए नगर विकास मंत्री आजम खां ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस मुझे प्रधानमंत्री बनाए, मैं अखंड भारत का सपना साकार करूंगा। बैंक खाते में 20 हजार रुपये जमा होने की आस में लोग ठगे गए हैं, लेकिन मैं लोगों के खाते में यह राशि पहुंचाऊंगा। कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बीफ का निर्यात ढाई गुना तक बढ़ गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र के खजाने में वर्तमान में भारी-भरकम रकम है। यह खजाना सिर्फ पेट्रोलियम पदार्थों की वजह से बढ़ा है। कहा कि हिन्दुस्तान को भी तेल सस्ते दामों पर मिला, लेकिन उसे लोगों तक कम कीमत पर नहीं पहुंचाया गया। वह अयोध्या मुद्दे पर सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा मुसलमानों पर की गई टिप्पणी पर बोले। कहा की हमारी बदनामी अयोध्या से शुरू हुई, जबकि हमने अपने विभाग को निर्देश दिए थे कि जब तक अयोध्या पक्ष की ओर से कोर्ट में अपील दायर नहीं होगी, हमारी ओर से कुछ नहीं किया जाएगा। इमारत गिराना रिश्तों को गिराने जैसा था। जो अयोध्या नहीं गए हैं, वहां जाकर देखें कि हिंदू-मुस्लिम के बीच कितनी एकता है। आजम ने मुसलमानों पर सुब्रमण्यम स्वामी के बयान की निंदा करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि अब आप ही बताइये हम कहां जाएं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा कि हर किसी से यही कहा जाता है कि बापू की अस्थियां दिल्ली में है, यह गलत है। दिल्ली में तो उनका अंतिम संस्कार किया गया था। बापू की अस्थियां रामपुर में है। यहां बापू की समाधि बनवाई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। हमने ‘बापू मॉल’ बनवाया है।  राजस्थान में गायों के मरने के मामले में कहा कि वह खाना न मिलने की वजह से मरीं। मोदी पर हमलावर आजम ने कहा कि एक तरफ सरहद पर जवान शहीद हो रहे हैं वहीं दुश्मन की मां को शॉल दी जाती है, यह कैसा लोकतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed