Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Azam Khan Case: Allahabad High Court Reserves Verdict on ED Arrest and Judicial Custody

यूपी: आजम खां की अर्जी पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को दी है चुनौती

Tue, 17 Nov 2026 12:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

आजम खां की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। सपा नेता ने ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती दी है। जौहर ट्रस्ट से जुड़े 426 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Azam Khan Case: Allahabad High Court Reserves Verdict on ED Arrest and Judicial Custody
आजम खां - फोटो : पीटीआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की याचिका पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ ने आजम खां की ओर से दाखिल याचिका और अंतरिम राहत की अर्जी पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब यह देखना होगा कि अदालत आजम खां को अंतरिम राहत देती है या नहीं।
विज्ञापन


आजम खां ने जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती दी है। यह मामला जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 426 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों से संबंधित है। 
विज्ञापन
Trending Videos

आजम खां को 31 अक्तूबर को जेल से रिहा होने के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। आजम खां की याचिका पहले सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इसे इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया था। 
विज्ञापन

इसके बाद मामले को मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया। आजम खां की ओर से गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए राहत की मांग की गई है, जबकि ईडी ने अपनी कार्रवाई का बचाव किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

आजम को न्यायिक हिरासत में भेजा, 26 नवंबर को अगली सुनवाई

मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल हुए फंड की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को अदालत में पेश किया। 

 

ईडी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजने का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की गई है।

 

ईडी ने आजम से तीन दिन तक पूछताछ की थी। इस दौरान जांच का मुख्य केंद्र मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे और विश्वविद्यालय के विकास में खर्च की गई धनराशि रही। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रस्ट को विभिन्न स्रोतों से कितनी धनराशि मिली और उसका इस्तेमाल किन कार्यों में किया गया।

जांच के दौरान सहारनपुर में आजम खां के चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े ठिकानों पर की गई छापेमारी में मिले दस्तावेज को भी खंगाला गया। इनके आधार पर ट्रस्ट के बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और विश्वविद्यालय के निर्माण में खर्च हुई रकम से जुड़े सवाल पूछे गए। ईडी इन रिकॉर्ड के जरिए चंदे के स्रोत और उसके इस्तेमाल की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

31 अक्तूबर की शाम रामपुर जेल से बाहर आते ही ईडी ने आजम खां को हिरासत में ले लिया था। यह कार्रवाई रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की गई थी। इसी मामले में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed