{"_id":"5793cb1e4f1c1b6106c4bb02","slug":"azad-wrote-revolution-on-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद ने लिखा आसमां पर इंकलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद ने लिखा आसमां पर इंकलाब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शनिवार को उन्हें याद किया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21गन शाट फायर कर, सम्मान गारद द्वारा सलामी दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन बजाई। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण टंडन, कमिश्नर राजन शुक्ला, डीएम संजय कुमार आदि ने माल्यार्पण कर आजाद को नमन किया। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के गीत सुनाकर जोश भरा।
न्यायमूर्ति टंडन ने भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए डा.कलाम के बताए मंत्र को अपनाने की बात कही। कमिश्नर राजन शुक्ला ने कहा, आजाद ने आसमां पर इंकलाब लिख दिया था। डीएम संजय कुमार ने कहा, आजाद पार्क के आसपास म्यूजिकल फाउंटेन बनाया जाएगा। शहीद स्थल पर तख्तियां भी लगाई जाएंगी। दौरान न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में एडीएम सिटी, चीफ वार्डेन अनिल कुमार, उपनियंत्रक अनुराधा सिंह, सरदार अजीत सिंह, वेद प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए- आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू मरकरी, अमर वैश्य मुन्ना भइया ने आजाद के आदर्शों पर चलने की बात कही। संचालन महासचिव राजबहादुर गुप्ता, धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष प्रो.श्रीबल्लभ ने किया। इसी क्रम में जय हिंद फाउंडेशन, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, वीर शिरोमणि रुपन बारी युवा सेवा संस्थान, ऑल इंडिया स्टूडेन्टस फेडरेशन, स्टूडेण्टस फेडरेशन आफ इंडिया, प्रगतिशील स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया, बहादुरगंज शिवचरन लाल रोड व्यापार मंडल, जिला एवं शहर कांग्रेसियों, सर्वदलीय पार्षद संघर्ष समिति, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, समाजवादी पार्टी युवजन सभा, इन्टैक आदि ने भी उन्हे याद किया।