फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auto driver killed in bus collision condition of four passengers critical

Prayagraj : तेलियरगंज में बस की टक्कर से आटो चालक की मौत, चार सवारियों की हालत गंभीर

Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
सार

शहर के तेलियरगंज इलाके में तेज रफ्तार बस की टक्कर से आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आटो में सवार चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Auto driver killed in bus collision condition of four passengers critical
बस और आटो में हुई टक्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेलियरगंज में संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो व बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो ड्राइवर अजय कुमार सरोज (31) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो महिला समेत चार श्रद्धालु जख्मी हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय पुत्र श्रीनाथ सरोज, सुभानपुर शकरदहा, प्रतापगढ़ का रहने वाला था। वह बैरहना निवासी एक व्यक्ति का ऑटो चलाता था। रविवार शाम पांच बजे के करीब वह सिविल लाइंस से संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर फाफामऊ जा रहा था। 

विज्ञापन

Auto driver killed in bus collision condition of four passengers critical
बस ने आटो में टक्कर मार दी। - फोटो : अमर उजाला।

अभी वह रसूलाबाद में महर्षि पतंजलि स्कूल के पास पहुंचा था। तभी अचानक सामने आए बाइकसवार को बचाने में सामने से आ रहे चालक ने स्टेयरिंग घुमा दी। इससे बस तेलियरगंज की ओर जाने वाली लेन पर आ गई और उसकी ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। उधर, ड्राइवर अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भीतर बैठे श्रद्धालु बाबूलाल मौर्य व उनकी पत्नी कुसम और रामलाल मौर्य व केवला मौर्य जख्मी हो गए। सभी दहियांवा बाजार, सोरांव के रहने वाले हैं और गंगा स्नान के लिए आए थे। 

घटना से चीखपुकार मच गई। जानकारी पर चौकी प्रभारी अनिल भगत पहुंचे और घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। उधर आरोपी चालक बस छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद बस को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर ही नहीं, मासूमों की जान भी खतरे में
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग घटना को लेकर आक्रोशित दिखे। अन्य लोगों समेत स्थानीय पार्षद मुकुंद तिवारी ने बताया कि जिस जगह यह घटना हुई वहां आसपास स्कूल-कॉलेज हैं। अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें लोग जख्मी हुए हैं। इस संबंध में कई बार उन्होंने लिखित तौर पर शिकायत की। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल लगाकर गोल चौराहा और ब्रेकर बनाने की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग निर्दोषों के साथ ही मासूमों की जान से भी खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed