{"_id":"65f296e9c69a36440a06233a","slug":"auto-driver-beaten-to-death-over-money-dispute-dead-body-taken-from-naini-and-thrown-in-kydganj-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रुपयों के विवाद में पीट-पीटकर ऑटो चालक की हत्या, नैनी से ले जाकर कीडगंज में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रुपयों के विवाद में पीट-पीटकर ऑटो चालक की हत्या, नैनी से ले जाकर कीडगंज में फेंका शव
Thu, 14 Mar 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:49 AM IST
सार
देवरख गांव निवासी लाल बहादुर यादव का पुत्र राम मिलन नैनी थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर मुहल्ला निवासी आशुतोष मिश्रा का टैंपों चलाता था। मृतक के भाई ननके यादव का आरोप है कि सोमवार को पांच दिन के हिसाब को लेकर टैंपो मालिक आशुतोष से उसके भाई का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरख गांव निवासी टैंपो चालक राम मिलन यादव(30) की रुपयों के विवाद में हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पांच दिन के हिसाब को लेकर टेंपो मालिक व उसके दो दोस्तों ने इस वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह है कि नैनी से ले जाकर हत्या के बाद आरोपियों ने कीडगंज के तिकोनिया के पास शव फेंका और भाग निकले। पुलिस ने दो आरोपयों को हिरासत में लिया है, जिनसे देर रात तक पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन
देवरख गांव निवासी लाल बहादुर यादव का पुत्र राम मिलन नैनी थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर मुहल्ला निवासी आशुतोष मिश्रा का टैंपों चलाता था। मृतक के भाई ननके यादव का आरोप है कि सोमवार को पांच दिन के हिसाब को लेकर टैंपो मालिक आशुतोष से उसके भाई का झगड़ा हुआ था। उस दौरान आशुतोष के साथ उसका साथी बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा गांव निवासी प्रदीप त्रिपाठी और अतुल त्रिपाठी भी थे।
विज्ञापन
आरोप है कि झगड़े के दौरान ही तीनों राममिलन को हिसाब करने के बहाने साथ लेकर चले गए। मंगलवार रात उसका शव कीडगंज में तिकोनिया के पास पड़ा मिला। आरोप है कि पीट-पीटकर उसके भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आशुतोष समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक नैनी यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन