फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auto driver beaten to death in Purani Jhunsi, 5 detained

Prayagraj News: पुरानी झूंसी में ऑटो चालक को पीटकर मार डाला, 5 हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Auto driver beaten to death in Purani Jhunsi, 5 detained
झूंसी में गंगा तट के किनारे मारे गए युवक लक्ष्मी नारायण तिवारी की फाइल फोटो
झूंसी कोहना गांव में सोमवार रात गंगा किनारे ऑटो चालक लक्ष्मीनारायण तिवारी (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने ईंट-पत्थर से चेहरे पर भी वार किए। सुबह निर्वस्त्र हाल में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने दोस्तों पर आरोप लगाते हुए सात नामजद समेत 10 पर रिपोर्ट लिखाई है। पांच नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

झूंसी कोहना गांव में 54 फीट हनुमान मंदिर के पास रहने वाले पंडा विष्णु तिवारी का छोटा लक्ष्मीनारायण ऑटो चलाता था। मृतक के भाई प्रशांत का आरोप है कि सोमवार रात 8:30 बजे गांव का रवि निषाद लक्ष्मीनारायण को झूंसी पुलिया के पास से अपनी बाइक पर बैठाकर गंगा किनारे लेकर गया था।
विज्ञापन

वहां पहले से मौजूद दत्तू, नत्थू, कुटेश, सुनील निषाद उर्फ महरा, मंगल निषाद, प्रदीप पासी और तीन अज्ञात ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। गला दबाया और ईंट-पत्थर से चेहरा भी कूंच दिया। रात में उसका शव निर्वस्त्र हाल में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी दारागंज विमल किशोर मिश्र ने बताया, प्रशांत की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।


दो दिन पहले पीटा था, जान से मारने की दी थी धमकी
झूंसी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले भी हत्यारोपी मंगल निषाद और प्रदीप पासी ने लक्ष्मीनारायण की पिटाई की थी। जबरन उसे गाड़ी पर बिठाकर ले जाने की कोशिश करने के साथ जान से मारने की भी धमकी दी थी। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा रहा। मां अनुराधा बेटे की मौत से बेसुध पड़ी रहीं। लक्ष्मीनारायण अविवाहित था। ब्यूरो





दोस्त को पीटा था, आंख हो गई थी क्षतिग्रस्त
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि लक्ष्मीनारायण के साथ उनका उठना-बैठना था। पूर्व में झगड़े के दौरान इन्हीं में से एक युवक को लक्ष्मीनारायण ने पीट दिया था। इससे उसकी आंख क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीड़ित ने लक्ष्मीनारायण के खिलाफ मुकदमा भी लिखा गया था। सोमवार रात को भी उसका किसी बात पर साथियों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed