फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 August : संगमनगरी में पूरे जोश के साथ मनाया गया आजादी का जश्न, अमर शहीदों को किया गया याद

Thu, 15 Aug 2024 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी स्वतंत्रता दिवस की काफी धूम रही। शहीदों को नमन किया गया। देश को आजादी दिलाने वालों को नमन किया गया। आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोगों ने आजादी का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। शॉपिंग माल, सिनेमाघरों और पार्कों में काफी भीड़ रही। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का इजहार किया।

विज्ञापन
August 15: Independence Day celebrated with full enthusiasm in Prayagraj immortal martyrs remembered
पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी देते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइंस, एनसीआर रेलवे, यूपी बोर्ड, यूपीपीएससी समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा व्यापारिक और राजनैतिक संगठनों की ओर से ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। अमर उजाला की ओर से सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी रहे। 

















78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि और प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद प्रतिष्ठित खिलाडि़यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस आयुक्त प्रयागराज व जिलाधिकारी प्रयागराज ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला प्रयागराज की ओर से सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में जाने माने कवि श्लेष गौतम, वैश्विक स्तर की कथक नृत्यांगना उर्मिला शर्मा, प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक अतुल यदुवंशी, पूर्व आईएएस अधिकारी आरएस वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महापौर गणेश केसरवानी ने देश की आजादी लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा देश के आम बान और शान का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान के चलते हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। 

August 15: Independence Day celebrated with full enthusiasm in Prayagraj immortal martyrs remembered
अमर उजाला के कार्यक्रम में सुभाष चौराहे पर ध्वजारोहण करते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी स्वतंत्रता दिवस की काफी धूम रही। शहीदों को नमन किया गया। देश को आजादी दिलाने वालों को नमन किया गया। आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोगों ने आजादी का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। शॉपिंग माल, सिनेमाघरों और पार्कों में काफी भीड़ रही। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का इजहार किया। संगम तट पर लाखों की भीड़ रही। लोगों ने नौका विहार का आनंद लिया। मठ मंदिरों में भी आजादी का जश्न मनाया गया। संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी के मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी कतार रही। 

August 15: Independence Day celebrated with full enthusiasm in Prayagraj immortal martyrs remembered
ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेते डीआरएम हिमांशु बडोनी। - फोटो : अमर उजाला

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम हिमांशु बडोनी आरपीएफ परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले 172 रेल कर्मियों को सम्मानित भी किया। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक उपेंद्र जोशी ने परेड की सलामी ली।










 केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद अफसर और कर्मचारियों को महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने संबोधित किया। इसी तरह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल यश पदम में ध्वजारोहण उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल और वरिष्ठ कारोबारी वेद प्रकाश गोयल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
August 15: Independence Day celebrated with full enthusiasm in Prayagraj immortal martyrs remembered
रेलवे विकास निगम के दफ्तर में झंडा रोहण किया गया। - फोटो : अमर उजाला

रेल विकास निगम लिमिटेड के झूंसी कार्यालय में प्रबंधक वीके अग्रवाल तिरंगा फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
August 15: Independence Day celebrated with full enthusiasm in Prayagraj immortal martyrs remembered
केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद संबोधन देते महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद अफसर और कर्मचारियों को संबोधित करते महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed