फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Audio of conversation between the student leader who exposed the truth of the scam and the contractor goes

Prayagraj : घोटाले का सच उजागर करने वाले छात्रनेता और ठेकेदार के बीच बातचीत ऑडियो वायरल

Mon, 01 Sep 2025 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 02:57 PM IST
सार

पीडीए में महाकुंभ घोटाले को लेकर विवि के छात्रनेता अजय यादव सम्राट और पीडीए के एक ठेकेदार के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन
Audio of conversation between the student leader who exposed the truth of the scam and the contractor goes
फोन पर धमकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीडीए में महाकुंभ घोटाले को लेकर विवि के छात्रनेता अजय यादव सम्राट और पीडीए के एक ठेकेदार के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। मामले में कर्नलगंज थाना पुलिस ने ठेकेदार शिवम पाठक की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी कर जेल भेजा। कोर्ट में पेशी के दौरान मजिस्ट्रेट ने पुलिस की रिमांड याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान पौधरोपण के दस कार्यों की जांच शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त करा रहे हैं। मामले को छात्रनेता सम्राट ने उठाया था। उधर एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसमें ठेकेदार शिवम पाठक और अजय यादव ‘सम्राट’ के बीच बातचीत बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ऑडियो के मुताबिक, पहले सम्राट को समझाने और प्रलोभन देने की कोशिश की गई, और जब उन्होंने पीछे हटने से इनकार कर दिया तो उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या घोटाले के आरोपों को दबाने और संबंधित अधिकारियों-ठेकेदारों को बचाने के लिए छात्र नेता को फंसाने की कोशिश की गई। सपा के नगर महासचिव रवींद्र यादव ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed