फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auction of shops was held at three times the base price, one shop was taken for the highest price of Rs 6.52

Mahakumbh :आधार मूल्य से तीन गुना राशि पर हुई दुकानों की नीलामी, सबसे अधिक 6.52 लाख में ली गई एक दुकान

Wed, 25 Dec 2024 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 11:59 AM IST
सार

सबसे अधिक एक दुकान की 6.52 लाख रुपये बोली लगी। त्रिवेणी मार्ग पर जनरल स्टोर, सौंदर्य प्रसाधन, सजावट की 120 दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 35 दुकानों के नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई।

विज्ञापन
Auction of shops was held at three times the base price, one shop was taken for the highest price of Rs 6.52
पैसा। - फोटो : Istock

विस्तार

महाकुंभ क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग पर दुकानों की काफी मांग है। दुकानदार इसके लिए भारी कीमत भी चुकाने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को हुई नीलामी में कई दुकानों की आधार मूल्य के तीन गुने से अधिक की बोली लगी। सबसे अधिक एक दुकान की 6.52 लाख रुपये बोली लगी। त्रिवेणी मार्ग पर जनरल स्टोर, सौंदर्य प्रसाधन, सजावट की 120 दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 35 दुकानों के नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई।

विज्ञापन


इस मार्ग पर करुणेंद्र तिवारी ने सबसे अधिक 6.52 लाख की बोली लगाकर दुकान अपने नाम की। 144 वर्ग फीट की इस दुकान का आधार मूल्य 2.13 लाख रुपये रखा गया था। इसी साइज की एक अन्य दुकान उदय सिंह ने 6.46 लाख रुपये में ली। नीतू पांडेय ने 5.41 लाख, महक गुरनामी ने 5.30 लाख और शशि शेखर ने 5.09 लाख रुपये की बोली लगाकर दुकान अपने नाम की। 144 वर्गफीट की दुकान की सबसे कम बोली 4.34 लाख रुपये लगी, हालांकि इसका आधार मूल्य भी 2.02 लाख रुपये था।
विज्ञापन


इसी तरह से 72 वर्ग फीट की एक दुकान की 3.62 लाख रुपये बोली लगी, जबकि आधार मूल्य 1.07 लाख रुपये ही रहा। रुद्र प्रताप ने यह दुकान ली। इसी आकार की सुमित कुमार तिवारी ने एक अन्य दुकान को 3.52 लाख रुपये में लिया। इसी तरह से अन्य दुकानों की भी आधार मूल्य से अधिक बोली लगी। शेष दुकानों के लिए बुधवार को बोली लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरैल में आईआरसीटीसी का महाकुंभ ग्राम तैयार, बुकिंग शुरू

महाकुंभ के लिए करीब 3000 ट्रेनें चलाने के साथ रेलवे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को संगम क्षेत्र में आधुनिकतम सुविधाओं वाला टेंट भी उपलब्ध कराएगा। आईआरसीटीसी की ओर से अरैल में महाकुंभ ग्राम का निर्माण कराया गया है। इसके लिए 10 जनवरी से 28 फरवरी तक के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। महाकुंभ ग्राम नामक इस टेंट सिटी में पर्यटकों को रहने तथा खान-पान के साथ की विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें लग्जरी टेंट सुपर डीलक्स और विला उपलब्ध होंगे। जिनका किराया 18,000 से 20,000 रुपये प्रतिदिन होगा। इनके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com/mahakumbhgram के अलावा पर्यटन विभाग के महाकुंभ एप पर बुकिंग की जा सकती है। 

महाकुंभ के प्रतीकों वाली वस्तुओं की बिक्री में 25 फीसदी तक इजाफा

महाकुंभ शहर के व्यापारियों के लिए भी बड़े अवसर के रूप में सामने आया है। महाकुंभ के प्रतीकों वाले उत्पादों की बिक्री में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
कंफेडरेशन ऑफ ऑल ट्रेडर्स के यूपी के अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय राम मंदिर और सनातन से जुड़े प्रतीकों वाले उत्पादों की बाजार में मांग की बाढ़ सी आ गई थी। वही स्थिति अब महाकुंभ के प्रतीकों वाले उत्पादों की है।

इसी रुझान को देखते हुए झोलों और मिठाई के डिब्बों पर महाकुंभ के लोगो लगाए जा रहे हैं। पेन, डायरी और नए साल के उपहार आदि को भी महाकुंभ के लोगो से जोड़ दिया गया है, इससे उनकी मांग बढ़ गई है। इससे उत्पादों की बिक्री में 20 से 25 फीसदी की उछाल आ गई है। आने वाले समय में इसके और बढ़ने का अनुमान है।

जूट और कॉटन के थैलों के थोक विक्रेता गोपाल पांडे का कहना है कि इस बार प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ है। इससे जूट और कॉटन के थैलों की मांग बढ़ गई। इन बैग्स पर भी दिव्य और भव्य महाकुंभ के प्रतीक प्रिंट किए जा रहे हैं, जिनकी अच्छी मांग आ रही है। अब तक 25 हजार से अधिक महाकुंभ के लोगो वाले बैग्स की मांग आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed