फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU new session will start today

हंगामें के बीच इविवि में आज शुरू होगा नया सत्र

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
 इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय और संघटक कालेजाें का नया सत्र सोमवार को शुरू होगा। विवादों की वजह से घोषणा के बावजूद पहले दिन से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीदों को झटका लगा है, लेकिन हंगामे के आसार जरूर बन गए हैं। प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में छात्र-छात्राओं ने सोमवार को एक बार फिर परिसर में जमावड़ा की घोषणा की है। इसके अलावा कर्मचारी भी आंदोलन की तैयारी में हैं। ऐसे में नए सत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने इन आंदोलनों के साथ अराजकता से निपटने की चुनौती होगी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 13 जुलाई से नया सत्र शुरू हुआ था। विश्वविद्यालय में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ था कि बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाएं पहले दिन से ही शुरू हो गईं थीं। बीकॉम में दाखिले की प्रक्रिया भी नया सत्र शुरू होने से पहले पूरा हो चुका था। इसके विपरीत इस साल अभी दाखिले शुरू होंगे। हालांकि, इस साल सत्र भी नौ दिन पहले चार जुलाई को ही शुरू हो जाएगा। नए सत्र में सप्ताह पांच दिन का होगा। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस बार भी अराजकता और आंदोलनों के बीच नए सत्र का आगाज होने जा रहा है। परास्नातक और शोध प्रवेश परीक्षा दोबारा कराने तथा प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक को हटाने की मांग को लेकर विद्यार्थी आंदोलनरत हैं। सोमवार को परिसर में उनका फिर जमावड़ा होगा। इसके अलावा विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भी आंदोलन की तैयारी की है। इस संबंध में मिनिस्टीरियल एंड टेक्निकल स्टाफ यूनियन की मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। यूनियन के सचिव ओपी गुप्ता ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर 11 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल का भी समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से आज वार्ता करेंगे कुलपति
प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर बने गतिरोध के बीच कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने सोमवार को छात्रों से वार्ता के लिए समय दिया है। वह दिन में 11 बजे परास्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल पांच विद्यार्थियों से वार्ता करेंगे। कुलपति ने छात्र नेताओं से वार्ता करने से मना कर दिया है। इससे छात्र नेताओं की नाराजगी और बढ़ गई है। ऐसे में सोमवार को विरोध प्रदर्शन की भी आशंका है। छात्रसंघ की निवर्तमान अध्यक्ष ऋचा सिंह समेत अन्य नेताओं ने छात्र-छात्राओं से परिसर में जुटने की अपील की है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं का धरना तथा जनसंपर्क अभियान रविवार को भी जारी रहा। सुरक्षा एवं छात्र सलाहकार प्रोफेसर माता अंबर तिवारी का कहना है कि छात्रों से वार्ता के बाद कुलपति प्रवेश परीक्षा पर निर्णय लेंगे। विद्यार्थियों को उसे मानना चाहिए।


परिचय पत्र साथ रखें छात्र-छात्रा
परिसर की अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए नए सत्र के पहले दिन से ही सख्ती का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत बाहरी लोगों का परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आईआर सिद्दीकी ने निर्देश दिया है कि  छात्र-छात्रा पिछले साल का परिचय पत्र साथ रखें। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed