{"_id":"5e5d5ebf8ebc3ef3f60e53e3","slug":"au-and-state-university-exams-from-todday-city-news-ald2700440190","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि, राज्य विवि की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि, राज्य विवि की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि, राज्य विवि की परीक्षाएं आज से
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इविवि की परीक्षाओं में जहां विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों के 40 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं, राज्य विवि की परीक्षाओं में मंडल के चारों जिलों से तीन लाख 49 हजार 505 विद्यार्थी शामिल होंगे। राज्य विवि की परीक्षा के लिए उपकुलसचिव प्रभाष द्विवेदी को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इविवि की परीक्षाएं दो पालियों सुबह सात से दस और अपराह्न 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। पहले दिन सुबह की पाली में तीन हजार और दोपहर की पाली में 3800 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय के अनुसार सभी परीक्षार्थी यूनियन गेट एवं केपीयूसी हॉस्टल के सामने वाले गेट से ही प्रवेश करेंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। मोबाइल, हस्तलिखित पर्चियां, कॉपी-किताब आदि परिसर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
उधर, राज्य विवि की परीक्षा दो पालियों सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय के अनुसार परीक्षा में शामिल होने जा रहे तकरीबन साढ़े तीन लाख परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में 298 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 42 नोडल केंद्र बनाए गए हैं, जहां से पेपर, उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों में पहुंचाई जाएंगी।