{"_id":"5e2209f58ebc3e4b0d6bd619","slug":"atvm-will-not-get-water-if-the-train-is-not-on-the-platform-allahabad-news-ald2660162146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर नहीं है ट्रेन तो एटीवीएम से नहीं मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर नहीं है ट्रेन तो एटीवीएम से नहीं मिलेगा पानी
विज्ञापन
ATVM will not get water if the train is not on the platform
माघ मेला में वाटर एटीएम से यात्रियों को नहीं मिल रहा पानी
प्रयागराज। माघ मेला शुरू हो गया है लेकिन इलाहाबाद जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर लगी वाटर एटीएम इन दिनों शो पीस ही साबित हो रही है। प्लेटफार्म नंबर एक हो या फिर प्लेटफार्म नंबर नौ, दस। जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर लगी इस मशीन से यात्रियों को आरओ का पानी तभी मिलेगा जब कोई ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हो। अगर प्लेटफार्म पर ट्रेन नहीं है तो यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। प्लेटफार्म पर वाटर एटीएम का पानी न मिलने से यात्रियों को भी खासी दिक्कत हो रही है।
आईआरसीटीसी की ओर से इलाहाबाद जंक्शन पर वाटर एटीएम दो वर्ष पहले लगाए गए थे। ताकि यात्रियों को सस्ती दर में आरओ का शुद्ध एवं मीठा पानी उपलब्ध हो। शुरूआत में वाटर एटीएम से यात्रियों को जंक्शन पर 24 घंटे पानी मिलता था, लेकिन इधर माघ मेला शुरू होने के पूर्व से ही वाटर एटीएम से यात्रियों को पानी तभी मिलता है जब संबंधित प्लेटफार्म पर कोई ट्रेन खड़ी हो। अगर प्लेटफार्म पर ट्रेन नहीं है तो वाटर एटीएम बंद ही रहते हैं।
कभी कभार प्लेटफार्म पर ट्रेन होने के बाद भी वाटर एटीएम बंद रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को 15 रुपये का रेल नीर मजबूरी में खरीदना पड़ता है। जनरल कोच में सफर करने वाले अधिकांश यात्री प्लेटफार्म पर लगे नल पर ही निर्भर रहते हैं। लेकिन ट्रेन आगमन के दौरान नलों पर भीड़ लग जाने की वजह से बहुत कम यात्री ही वहां पानी भर पाते हैं। रेलवे अफसरों से इस बारे में पूछा गया तो वह कहते हैं कि वाटर एटीएम का संचालन आईआरसीटीसी ही करती है। इस बारे में इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने कहा कि आईआरसीटीसी के अफसरों से कहा जाएगा कि वह इसे खोलना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
एटीवीएम से मिलने वाले पानी का रेट
पानी की मात्रा मूल्य (खुद के पात्र में) मूल्य(वाटर एटीएम के पात्र में )
300 एमएल 01 02
500 एमएल 03 05
एक लीटर 05 08
दो लीटर 08 12
पांच लीटर 20 25