फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attention travelers: IRCTC will take you on a tour to Nepal, travel will be by plane.

यात्रीगण ध्यान दें : नेपाल की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, विमान से होगा आवागमन

Mon, 06 May 2024 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2024 05:18 PM IST
सार

नेपाल यात्रा 25 से 29 जून तक की रहेगी। लखनऊ से विमान से काठमांडू पहुंचाया जाएगा। वहां पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर एवं गार्डन ऑफ ड्रीम्स की सैर कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Attention travelers: IRCTC will take you on a tour to Nepal, travel will be by plane.
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Istock

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने नेपाल की हवाई यात्रा का पैकेज लॉन्च किया है। चार रात एवं पांच दिन का यह टूर पैकेज है। इसमें यात्रियों को लखनऊ से काठमांडू जाने एवं वहां से लाने की व्यवस्था विमान से रहेगी। इसके अलावा काठमांडू से पोखरा की रवानगी भी विमान के माध्यम से ही होगी। टूर पैकेज के लिए यात्रियों को सिर्फ लखनऊ तक ही पहुंचना होगा।

विज्ञापन


नेपाल यात्रा 25 से 29 जून तक की रहेगी। लखनऊ से विमान से काठमांडू पहुंचाया जाएगा। वहां पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर एवं गार्डन ऑफ ड्रीम्स की सैर कराई जाएगी। वहीं, पोखरा में मनोकामना मंदिर, विन्ध्यवासिनी मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, हिमालय की पहाड़ियों में सूर्याेदय दर्शन आदि कराया जाएगा। पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने, भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) भी रहेगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 44600 प्रति व्यक्ति है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 45900 एवं एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज 53600 रुपये है। कहा कि पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed