फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to rescue a juvenile prisoner by attacking the home guard with the butt of a gun, created a stir

प्रयागराज : होमगार्ड पर तमंचे की बट से हमला कर किशोर कैदी को छुड़ाने का प्रयास, मचा हड़कंप

Mon, 14 Feb 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 10:13 PM IST
सार

शाहगंज में हुई सनसनीखेज घटना। फरारी में नाकाम रहा बंदी। साथी समेत दबोचा गया किशोर कैदी। राजकीय संप्रेक्षण गृह के कार्यवाहक अधीक्षक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
Attempt to rescue a juvenile prisoner by attacking the home guard with the butt of a gun, created a stir
Prayagraj News : तमंचे की बट से हमले में घायल होमगार्ड। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शाहगंज में कॉल्विन अस्पताल के बाहर होमगार्ड पर तमंचे की बट से हमला कर बाल अपचारी को छुड़ा लिया गया। हमलावर उसे लेकर भागने लगा तो होमगार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। जबकि आसपास के लोगों ने भाग रहे बाल अपचारी को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन

 

 

 

मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि घटना की साजिश में राजकीय संप्रेक्षण गृह के कार्यवाहक अधीक्षक व दो कर्मचारी भी शामिल हैं, जिस पर उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। देर शाम मुकदमा दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

 



घटना दोपहर एक बजे के आसपास हुई। खुल्दाबाद स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में प्रतापगढ़ निवासी बाल अपचारी पिछले साल हत्या के मुकदमे में निरुद्ध है। सोमवार दोपहर पेट में दर्द की शिकायत पर उसे होमगार्ड सुरेंद्र कुमार शुक्ला कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Attempt to rescue a juvenile prisoner by attacking the home guard with the butt of a gun, created a stir
Prayagraj News : घटना के बाद खुल्दाबाद थाने पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

तमंचा लहराते हुए भागे थे दोनों

डॉक्टर को दिखाने के बाद होमगार्ड उसे लेकर लौटने लगा। अभी वह गेट के बाहर ही आया था कि कौशाम्बी निवासी एक किशोर ने उसे रोक लिया और बाल कैदी का हाथ छोड़ने को कहा। होमगार्ड कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने तमंचा निकाल लिया और बाल कैदी को न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी दी।

 

 

 

इसी दौरान पकड़ ढीली होने पर बाल कैदी हाथ छुड़ाकर भागने लगा और उधर तमंचा लहराते हुए उसे छुड़ाने वाला किशोर भी भागा। यह देख होमगार्ड ने उसे खदेड़ लिया और कुछ दूर जाने पर ही हमलावर को दबोच लिया। शोरगुल मचने पर आसपास के लोग दौड़े और गाड़ीवान टोला की ओर जाने वाली गली के पास घेरकर भाग रहे बाल अपचारी को भी पकड़ लिया।

 

 


सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक होमगार्ड दोनों को लेकर संप्रेक्षण गृह पहुंच गया था। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। उधर घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी पर अफसर भी पहुंच गए।

Attempt to rescue a juvenile prisoner by attacking the home guard with the butt of a gun, created a stir
Prayagraj News : किशोर संरक्षण गृह। - फोटो : प्रयागराज

संप्रेक्षण गृह में मिले 18 मोबाइल फोन
घटना के बाद संप्रेक्षण गृह में पहुंचे पुलिस अफसरों ने कार्यवाहक अधीक्षक आशीष पटेल से पूछताछ की तो उसकी और वहां तैनात दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों बालकांत व संजीव की भूमिका संदिग्ध मिली। तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। संप्रेक्षण गृह से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद हुए।

 

 

 

गौरतलब है कि संप्रेक्षण गृह में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। एक मोबाइल फोन बाल अपचारी व एक मोबाइल फोन उसे छुड़ाने की कोशिश करने वाले उसके साथी से बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

 



दोनों बाल अपचारियों के साथ ही साजिश में शामिल होने के आरोप में कार्यवाहक अधीक्षक व दो कर्मचारियों पर भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। - अजय कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed