{"_id":"6a31b08c79406699d6049a85","slug":"attempt-to-kidnap-young-woman-accused-arrested-allahabad-news-c-417-1-bha1001-7266-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: युवती को अगवा करने की कोेशिश की, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: युवती को अगवा करने की कोेशिश की, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 17 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते से युवती का अपहरण की कोशिश करने वाले दो आरोपियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एक नामजद आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार की शाम सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक से आए तीन युवकों ने बलपूर्वक युवती को रास्ते से खींचकर बाइक पर बैठा लिया और ले जाने लगे। युवती के शोर करने पर आसपास के लाेगों काे अपनी ओर आता देख आरोपी युवती को छोड़कर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर धमौर के प्रवेश कुमार, अरविंद कुमार और मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को मंगलवार को घटना में शामिल दो युवकों की बाबूगंज नहर के पास बैठने की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष बहरिया ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी अरविंद कुमार और मोनू को गिरफ्तार कर लिया।