फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to kidnap 11th class student in SUV

Prayagraj News: 11वीं की छात्रा को एसयूवी में अगवा करने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap 11th class student in SUV
प्रयागराज। सिविल लाइंस में बुधवार सुबह बिशप जॉनसन स्कूल की 11वीं की छात्रा को सरेआम एसयूवी में अगवा करने की कोशिश की गई। विरोध पर रॉड से सिर फोड़ दिया गया, साथ ही गला दबाने का भी प्रयास किया गया। छात्रा की तहरीर पर उसकी ही कक्षा के एक छात्र समेत चार नामजद व एक अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कर्नलगंज निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि साथ पढ़ने वाले एक लड़के ने उससे छेड़खानी की थी, जिसकी शिकायत स्कूल में की थी। इसके बाद भी वह छींटाकशी करता रहा। पांच सितंबर को उसने फिर छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। बदनामी के डर उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। करीब 7:30 बजे वह गिरजाघर के पास पहुंची थी, तभी वह लड़का दो अन्य के साथ काले रंग की थार और एक युवक बाइक से उसका पीछा करते हुए आए और साइकिल रोक ली। इसके बाद पिस्टल सटाकर जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर सिर पर लोहे की राॅड मारी और साइकिल की चेन से गला दबाने का प्रयास किया। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। खून से तरबतर होने के कारण स्कूल में उसे दूसरी ड्रेस पहनाई गई और सिर में पट्टी बांधी गई।
---
घटना सिविल लाइंस थाने से साै मीटर दूर
जिस जगह घटनास्थल बताया गया है, वह सिविल लाइंस थाने से 100 मीटर तो धरनास्थल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। पीआरवी की गाड़ियांं भी क्षेत्र में लगातार घूमती रहती हैं और रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात थाने के पुलिसकर्मी भी सुबह नौ बजे तक क्षेत्र में रहते हैं। ऐसे में अगर छात्रा के आरोप सही हैं तो यह घटना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है।


---
छात्रा ने सहपाठी पर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - श्वेताभ पांडेय, एडीसीपी, सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed