{"_id":"69961a6dd5220802cd07c30e","slug":"attacked-with-sticks-and-iron-rods-broke-the-glass-of-the-car-naini-news-c-407-1-nan1008-11338-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लाठी-डंडे एवं सरिया से हमला कार के शीशे भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लाठी-डंडे एवं सरिया से हमला कार के शीशे भी तोड़े
Thu, 19 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बे में बुधवार को सुबह दबंगों ने रंजिश को लेकर सौरा गांव निवासी तीन युवकों रवि शंकर पांडेय, संतोष पांडेय और अंजनी कुमार पर लाठी-डंडे एवं सरिया से हमला कर दिया। विरोध करने पर कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले।
रवि शंकर अपने चाचा अंजनी कुमार और संतोष के साथ कार से बुधवार को सुबह 11:30 बजे जलालपुर चौरा माता के मंदिर के पास विवेचक का इंतजार करने लगे। इतने में कई लोग आए और लाठी-डंडा और सरिया से हमला बोल दिए। इसके बाद कार के आगे का शीशा भी तोड़ दिए। रवि शंकर का आरोप है कि आरोपियों ने सोने की चेन लूट ली।
मामले में पुलिस ने कमल यादव, अमन यादव, जबर यादव, हरी प्रताप यादव निवासी जलालपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट हुई है। लूटपाट नहीं हुई है। जांच की जा रही है।