{"_id":"62486a7b4f0bf4669e1402da","slug":"attack-on-medical-officer-by-entering-srn-thrashed-by-holding-collar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एसआरएन में घुसकर मेडिकल अफसर पर हमला, कॉलर पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एसआरएन में घुसकर मेडिकल अफसर पर हमला, कॉलर पकड़कर पीटा
Sat, 02 Apr 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 08:53 PM IST
सार
घटना एसआरएन के ट्रामा सेंटर में हुई। शुक्रवार रात यहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के रूप में डॉ. चंद्रप्रकाश तैनात थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे के करीब वहां कुछ लोग यशराज सिन्हा नाम के व्यक्ति को घायल हालत में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसआरएन अस्पताल में आधी रात मेडिकल अफसर डॉ. चंद्रप्रकाश पांडेय पर हमला किया गया। उन्हें कॉलर पकड़कर पीटा गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
घटना एसआरएन के ट्रामा सेंटर में हुई। शुक्रवार रात यहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के रूप में डॉ. चंद्रप्रकाश तैनात थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे के करीब वहां कुछ लोग यशराज सिन्हा नाम के व्यक्ति को घायल हालत में लेकर पहुंचे। बताया कि वह कार एक्सीडेंट में घायल हुआ है।
विज्ञापन
आरोप है कि मरीज को लेकर आने वाले लोगों ने उनसे स्ट्रेचर मंगवाने को कहा। वह स्ट्रेचर मंगवा ही रहे थे कि उन्होंने बहस शुरू कर दी और विरोध पर उनका कॉलर पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और तब जाकर उन्हें बचाया जा सका। भुक्तभोगी डॉक्टर ने बताया है कि हमलावरों में शशांक सिंह, स्नेहिल श्रीवास्तव और आदित्य केशरवानी शामिल थे। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नामजद आरोपियों में उस यशराज का भी नाम शामिल है जिसे कार दुर्र्घटना में घायल होने के बाद एसआरएन लाया गया था। कोतवाली इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।