फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attachment notices of three including Asad henchman of Bahubali Mafia Atiq, pasted

Prayagraj Police : बाहुबली माफिया अतीक के गुर्गे असाद समेत तीन के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 10 Oct 2022 04:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 04:56 AM IST
सार

तीनों आरोपी पिछले नौ महीनों से फरार चल रहे हैं। पिछले साल 31 दिसंबर को उनके खिलाफ करेली थाने में प्रॉपर्टी डीलर जीशान ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Attachment notices of three including Asad henchman of Bahubali Mafia Atiq, pasted
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहे माफिया अतीक अहमद के गुर्गे असाद समेत तीन के घर रविवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। करेली पुलिस ने आरोपियों के चकिया और बक्शी बाजार स्थित घरों पर नोटिस चिपकाया। नोटिस में आरोपियों को निर्धारित अवधि में कोर्ट के समक्ष हाजिर होने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

 


निर्धारित अवधि में आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। असाद के अलावा जिन दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया गया, उनमें आरिफ उर्फ कछौली और तालिब शामिल हैं।

विज्ञापन



तीनों आरोपी पिछले नौ महीनों से फरार चल रहे हैं। पिछले साल 31 दिसंबर को उनके खिलाफ करेली थाने में प्रॉपर्टी डीलर जीशान ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में अतीक अहमद और उसके बेटे अली समेत कुल नौ लोग नामजद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ महीने तक पुलिस को छकाने के बाद अली व एक अन्य आरोपी अमन सरेंडर कर जेल चले गए थे। लेकिन असाद, कछौली व तालिब अब तक नहीं पकड़े  जा सके हैं। करेली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि तीनों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। तय समय में वह हाजिर नहीं होते हैं तो कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी जाएगी।


दो अन्य मामलों में भी वांछित चल रहा है असाद
अतीक अहमद का गुर्गा असाद दो अन्य मामलों में भी फरार चल रहा है। पुरामुफ्ती में जीशान की ओर से ही दर्ज कराए गए मामले में भी वह वांछित है। इसके अलावा करेली में मोहम्मद आजम की ओर से 31 अगस्त को 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में लिखाए गए मुकदमे में भी वह आरोपी है। दोनों मुकदमों में उसके खिलाफ पुलिस गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed