{"_id":"60bfa7598ebc3e8c0d315a0f","slug":"attached-property-worth-five-crores-of-former-mp-atiq-ahmed-s-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गे की पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गे की पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क
Tue, 08 Jun 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:52 PM IST
सार
- अमर उजाला ने एक दिन पहले उठाया था मामला, जनवरी में आदेश के बाद भी लंबित थी कार्रवाई, एक अन्य गुुर्गे की संपत्ति भी कुर्क
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद के गुर्गे मरियाडीह निवासी माजिद की जमीन कुर्क की गई।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
अतीक अहमद के गुर्गे मरियाडीह निवासी माजिद की पांच करोड़ की संपत्ति आखिरकार कुर्क कर दी गई। पुलिस ने पूरामुफ्ती के बम्हरौली स्थित उसकी 60 बिस्वा जमीन कुर्क कर दी। इसके अलावा माफिया के अन्य गुर्गे अकबर की लाखों की संपत्ति कुर्क की।
अमर उजाला ने एक दिन पहले ही माजिद के खिलाफ पांच महीनों से कार्रवाई लंबित होने का मामला उठाया था। जनवरी में उसकी 19 संपतियों को कुर्क करने का आदेश जारी हुआ था। इस दौरान अन्य पर तो कार्रवाई हुई लेकिन माजिद के खिलाफ कार्रवाई लंबित रही। मंगलवार को पूरामुफ्ती पुलिस ने बम्हरौली चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मरियाडीह स्थित उसकी 60 बिस्वा जमीन कुर्क कर दी। इसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इसके बाद अतीक के एक अन्य गुर्गे अकबर की मरियाडीह स्थित 3.5 बिस्वा जमीन कुर्क की गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें मरियाडीह निवासी अकबर की कुछ समय पहले कोरोना से मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि माजिद और अकबर दोनों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 2018 में धूमनगंज में उन पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना कर रहे सिविल लाइंस थाना प्रभारी की ओर से माजिद की 19 व अकबर की पांच संपत्तियां चिह्नित की गई थीं। जिसकेसंबंध में इसी साल जनवरी में जिलाधिकारी की ओर से अनुमति प्रदान की गई थी।