फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ATS investigated in search of IS terrorist Faizan Bakhtiar IN Prayagraj

UP: आईएस के आतंकी फैजान बख्तियार की तलाश... एटीएस ने की छानबीन; इंस्टाग्राम पर शेयर करता था बगदादी के वीडियो

Sun, 17 Dec 2023 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Dec 2023 01:19 PM IST
सार

करेली के जीटीबी नगर का रहने वाला फैजान बख्तियार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एमवी हाल छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक पढ़ाई के दौरान ही वह संभल के अब्दुल समद के संपर्क में आ गया। दोनों आईएस चीफ रहे बगदादी के वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करते थे। एटीएस उसके घर वालों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
ATS investigated in search of IS terrorist Faizan Bakhtiar IN Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएस के आतंकी फैजान बख्तियार की तलाश में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) छानबीन कर रही है। उसकी तलाश में नवंबर से अब तक करेली के जीटीबी नगर में कई बार दबिश दे चुकी है। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से एजेंसियों ने फैजान के बारे में बहुत अधिक खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


एटीएस उसके घर वालों से पूछताछ कर चुकी है। फैजान के दोस्तों और करीबियों के बारे में तहकीकात चल रही है। उसके सोशल मीडिया एकाउंट से भी नए दोस्तों के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। करेली के जीटीबी नगर का रहने वाला फैजान बख्तियार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एमवी हाल छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। 
विज्ञापन


उसने विश्वविद्यालय के मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्लू) में दाखिला लिया था। एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक पढ़ाई के दौरान ही वह संभल के अब्दुल समद के संपर्क में आ गया। दोनों आईएस चीफ रहे बगदादी के वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएस के लिए काम करने वाल वजीहुद्दीन के संपर्क में आने के बाद दोनों की विचारधारा पूरी तरह से कट्टर हो गई। फैजान और समद अन्य लोगों के साथ आईएस के माड्यूल के लिए काम करने लगे। उनका मकसद यूपी में जिहादियों की टोली तैयार कर शरिया कानून लागू करना था। स्लीपिंग माड्यूल के जरिये प्रदेश भर आतंकी घटनाओं को भी अंजाम देना था।

पांच नवंबर को इसका खुलासा एटीएस की अलीगढ़ यूनिट ने करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था। एएमयू के छात्र फैजान बख्तियार और अब्दुल समद फरार हो गए थे। उन्हें एटीएस ने केस में वांटेड कर दिया था। इसके बाद से ही जीटीबी नगर करेली के फैजान को खोजा जा रहा था। एटीएस ने फैजान की तलाश में जीटीबी नगर में कई दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। उसके घर वालों से भी पूछताछ की गई है।

 

दोस्तों और करीबियों के बारे में छानबीन चल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि फैजान ने अपनी कट्टर विचारधारा से किसको किसको प्रभावित किया। एटीएस द्वारा वांटेड किए जाने के बाद फैजान का मोबाइल बंद है।

इतना ही नहीं जिस इंस्टाग्राम पर वह लगातार बगदादी तथा अन्य आतंकियों के वीडियो शेयर करता था, वह एकाउंट भी डिलीट कर दिया गया है। उसके सोशल मीडिया एकाउंट से नए बने दोस्तों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

 

शुक्रवार को एटीएस ने आतंकी समद के साथ ही फैजान बख्तियार पर भी 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इनाम घोषित होने के बाद एक बार फिर एटीएस की गतिविधियां जीटीबी नगर में बढ़ गई हैं। एटीएस की टीम नए सिरे से फैजान की तलाश में जुट गई है। इस बारे में स्थानीय पुलिस को भी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन करेली पुलिस अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed