फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq's three financiers identified, property in Noida-Delhi

Prayagraj News: अतीक के तीन फाइनेंसर चिह्नित, नोएडा-दिल्ली में संपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Atiq's three financiers identified, property in Noida-Delhi
माफिया अतीक अहमद अब नहीं रहा, लेकिन उसके मददगार अब तक कार्रवाई की जद से बचे हुए हैं। पुलिस अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके तहत माफिया के तीन फाइनेंसर चिह्नित किए गए हैं। यह वह लोग हैं, जो उसे व उसके परिवार को रुपयों से लेकर गाड़ियां, असलहे व शान-शौकत की हर चीज उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन

जिन तीन लाेगों को चिह्नित किया गया है, उनमें से दो प्रॉपर्टी डीलर व एक रेस्टाेरेंट संचालक है। एक प्रॉपर्टी डीलर कालिंदीपुरम तो दूसरा मरियाडीह का रहने वाला है। दोनों रियल इस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं और पिछले कुछ सालों में जबरदस्त तरीके से कमाई की है। एक ने धूमनगंज तो दूसरे ने सिविल लाइंस में रियल इस्टेट का कार्यालय भी खोल रखा है। इसी तरह रेस्टोरेंट संचालक भी पुलिस की रडार पर है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हाल में ही पता चला है कि यह तीनों अतीक अहमद के फाइनेंसर थे। अतीक के जेल जाने व एक हजार करोड़ की संपत्ति जब्त/कुर्क होने के बाद भी उसके परिवार की शानो-शौकत में कोई कमी नहीं आई तो उसकी मुख्य वजह यही तीनों थे। यह न सिर्फ अतीक के कहने पर उसके बेटों-पत्नी को रुपये पहुंचाते थे बल्कि उनके लिए गाड़ियाें, असलहे आदि की व्यवस्था भी इनके ही जिम्मे थी। अतीक से मिलने गुजरात जाने पर उसके परिजनों के लिए होटल, फ्लाइट के टिकट आदि की व्यवस्था भी यही तीनों करते थे। एक खास बात यह है कि दोनों प्रॉपर्टी डीलरों के रियल इस्टेट व रेस्टोरेंट संचालक के धंधे में अतीक ने ही रुपये निवेश किए थे। इसके अलावा इनके नाम पर नोएडा-दिल्ली में संपत्तियों में भी निवेश किया गया है। एक अफसर ने नाम नहीं छापने के अनुरोध के साथ बताया कि तीन को चिह्नित किया गया है। इनके बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। अतीक के जो भी गुर्गे हैं और माफिया के साथ मुकदमों में उनका नाम है, उन पर गैंगस्टर लगाया जाएगा और उनकी संपत्तियां कुर्क की जाएंगी।
विज्ञापन


तीनों अतीक के साथ मुकदमों में हैं नामजद
अतीक के तीनों फाइनेंसर पूर्व में उसके साथ मुकदमों में नामजद रह चुके हैं। इनमें से एक अपहरण, मारपीट, रंगदारी जबकि दूसरा जमीन कब्जाने, सरकारी जमीन पर प्लाटिंग करने समेत अन्य आरोपों में नामजद हुआ था। उनके खिलाफ मुकदमों में चार्जशीट भी लग चुकी है। इसी तरह रेस्टोरेंट संचालक भी एक मुकदमे में नामजद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद बेटों पर भी हर महीने लाखों का खर्च
सूत्रों का कहना है कि तीनों फाइनेंसर अतीक-अशरफ के साथ ही जेल में बंद उसके बेटों के लिए भी महीनों लाखों का खर्च देते थे। लखनऊ जेल में बंद उमर व नैनी जेल में बंद अली को जेल में दिक्कत न हो, इसके लिए उनकी ओर से सारे इंतजाम किए जाते थे। यहां तक कि पूर्व में मोहित जायसवाल केस में अतीक को पेशी पर सीबीआई कोर्ट लखनऊ लाए जाने के दौरान भी उसके पीछे गुर्गों की जो फौज चलती थी, उनकी गाड़ियों, खाने-पीने व अन्य खर्चों का इंतजाम भी यही तीनों करते थे।


असद को देते थे खर्चा, लखनऊ में करता था अय्याशी
सूत्रों का यह भी कहना है कि चिह्नित तीनों फाइनेंसर उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य शूटर असद को भी खर्च देते थे। असद लखनऊ में फ्लैट में रहता था और उसकी आय का कोई स्रोत नहीं था। इसके बावजूद वह महंगी गाड़ियों से चलता था और महंगे होटलों में खाना खाता था। उसके फ्लैट में सुख-सुविधा का हर सामान था। महंगे कपड़ों व घड़ियों के अपने शौक को पूरा करने के लिए वह जिन लोगों से रुपये लेता था उनमें यह तीनोें मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed