फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq's show of strength began to jam the cry

अतीक के शक्ति प्रदर्शन से लगे जाम ने रुलाया

Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Atiq's show of strength began to jam the cry
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पूर्व सांसद अतीक अहमद बृहस्पतिवार को कानपुर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रैली के लिए रवाना हुए तो उनके काफिले में शामिल सैकड़ों गाड़ियों के चलते चौफटका से लेकर बमरौली तक भीषण जाम लग गया। अतीक के शक्ति प्रदर्शन का खामियाजा शहरियों को कई घंटे तक भुगतना पड़ा। मरीजों को अस्पताल ले जा रही कई एंबुलेंस भी फंसी तो स्कूल से वैन-बस से घर लौट रहे बच्चों को भी जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन


शियाट्स प्रकरण में गुंडागर्दी के चलते किरकरी और मुकदमा झेल रहे पूर्व सांसद अतीक अहमद का रवैया जरा भी नहीं बदला। वह कानपुर की कैंट सीट से सपा के उम्मीदवार हैं। बृहस्पतिवार शाम उन्हें कैंट इलाके में रैली करनी थी। इलाहाबाद से रैली में रवाना होने के लिए उन्होंने चकिया में अपने कार्यालय पर सुबह समर्थकों को गाड़ियां लेकर बुलाया था। नौ बजे से ही अतीक के कार्यालय के आसपास फॉरच्यूनर, इंडीवर और सफारी जैसी लग्जरी गाड़ियां जुटने लगीं। ग्यारह बजे तक सैकड़ों गाड़ियां पहुंचने से जाम की स्थिति बन गई। सुबह घर से कार्यालय या काम पर निकले लोगों को इस जाम की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। कार्यालय पहुंचने में भी देरी हुई। अतीक हमर में सवार होकर कानपुर के लिए निकले तो उनके पीछे सैकड़ों गाड़ियां काफिले में थीं।
विज्ञापन


इस काफिले के चलते चौफटका ओवरब्रिज से लेकर सुलेमसराय, धूमनगंज, मुंडेरा, बमरौली तक जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस भी इस काफिले से बेखबर थी, इसलिए इस रूट पर यातायात संचालन का पहले से कोई इंतजाम नहीं था। अतीक का काफिला गुजरने के बाद भी दो बजे तक जाम लगा रहा। कार्यालय या किसी और काम पर निकले लोगों को जाम में देर तक फंसना पड़ा। शहर के धूमनगंज इलाके तथा कौशाम्बी से मरीजों को लेकर शहर के अस्पताल की ओर जा रही कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी। कोई ट्रैफिक संभालने वाला था नहीं इसलिए लोग अतीक के काफिले के चलते लगे जाम में फंसकर खीझते रहे। जाम में कई स्कूली वैनों और बसें भी फंसी तो बच्चे कसमसाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी तैयारी में जुटे अतीक अहमद ने शियाट्स प्रकरण में पुलिस के नोटिस को भी दरकिनार कर दिया। शियाट्स में डकैती, हमले, बलवा के मुकदमे में नामजद अतीक को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने चकिया में उनके निवास पर जाकर नोटिस दिया था। मगर तीन रोज बाद भी अतीक ने नोटिस का जवाब देना तो दूर उस पर ध्यान कर नहीं दिया। बृहस्पतिवार को वह कानपुर में रैली के लिए रवाना हो गए। अब पुलिस उन्हें दूसरा नोटिस देने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed