फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq's nephew kidnapped and beaten, report filed

अतीक के भांजे ने युवक को अगवा कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Sep 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Atiq's nephew kidnapped and beaten, report filed
Atiq's nephew kidnapped and beaten, report filed
प्रयागराज। धूमनगंज के पोंगहट स्थित विष्णापुरी कॉलोनी से मो. रेहान को कार में अगवा कर पीटा गया। आरोप है कि उसकी जमीन अपने नाम कराने के लिए अतीक अहमद के भांजे ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की। अगवा कर युवक को कानपुर ले गया और फिर घंटों पिटाई की। मामले में तहरीर के आधार पर दो नामजद व चार-पांच अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी मो. रेहान पुत्र मो. आलम मरियाडीह के रसूलपुर काशीपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि पांच सितंबर को वह पिता व दादा का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने मुंडेरा आया था। जहां से 11.30 बजे के करीब वह घर जा रहा था। अभी वह पोंगहट, विष्णापुरी कॉलोनी के पास पहुंचा था कि तभी वहां अतीक अहमद का भांजा मो. जका पुत्र डॉ. अहमद व नजमे आलम अपने दो साथियों संग क्रेटा गाड़ी से वहां आ धमके। इसके बाद सभी उसे जबरन गाड़ी में खींचने लगे। विरोध पर पिस्टल सटा दी और गाड़ी में भरकर कानपुर हाईवे से अज्ञात गांव में ले गया। जहां राइफल से लैस दो-तीन अज्ञात लोग पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके बाद कहा कि पोंगहट स्थित अपनी एक बीघा जमीन मुझे रजिस्ट्री कर दो। ऐसा न करने पर तुम्हारे चाचा को भी जान से मार देंगे और जमीन कब्जा लेंगे। विरोध पर उसे घंटों बेरहमी से पीटा और फोन भी छीनकर बंद कर दिया। दो-तीन घंटे बाद मोबाइल देकर कहा कि घटना के वक्त जो लड़का तुम्हारे साथ था, उसे फोन कर कहो कि कोई बात नहीं है। रेहान ने बताया कि उसने श्याम नाम के उस लड़के को फोन किया तो पता चला कि वह थाने में है। यही नहीं, फोन एक दरोगा ने उठाया जिसने डांटा तो आरोपी उसे म्योहाल पर छोड़कर भाग निकले। इसके बाद ऑटो से वह चौफटका आया, जहां से उसे लेकर पुलिस धूमनगंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत पर लिखा मुकदमा
भुक्तभोगी ने धूमनगंज थाने पहुंचने के बाद मामले की लिखित शिकायत की। जिसमेें घटना की जानकारी के साथ ही यह भी बताया कि अतीक का भांजा काफी मनबढ़ है। जिससे उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। हालांकि कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने एसएसपी के कैम्प कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी के आदेश के बाद शनिवार को धूमनगंज थाने में मो. जका, नजमे आलम व चार अज्ञात साथियों पर अगवा करने, मारपीट, धमकी, बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि धूमनगंज इंस्पेक्टर विजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने की बात से साफ इंकार कर दिया।
शिकायत मिली थी जिस पर तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन के विवाद की भी भी बात सामने आई है।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed