फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq benami property: Abbas is the owner of seven vehicles including Mercedes worth Rs 42 lakh

अतीक की बेनामी संपत्ति : 42 लाख की मर्सिडीज समेत सात गाड़ियों का मालिक है अब्बास, पूछताछ में खुलासा

Sat, 18 Nov 2023 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 12:14 PM IST
सार

अतरसुइया के दरियाबाद निवासी अब्बास अतीक का बेहद करीबी है। सिविल लाइंस स्थित मैक टावर का मालिक होने के साथ ही उसने करेली में मैक टाउन नाम से एक टाउनशिप भी बसाई थी। अतीक से उसके करीबी रिश्तों के बाबत जानकारी जुटाने के लिए ही टास्क फोर्स ने उससे एक दिन पहले आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

विज्ञापन
Atiq benami property: Abbas is the owner of seven vehicles including Mercedes worth Rs 42 lakh
माफिया अतीक अहमद का करीबी मोहम्मद अब्बास। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया की बेनामी संपत्तियों के साम्राज्य को ध्वस्त करने में जुटी टास्क फोर्स ने एक दिन पहले अतीक के जिस करीबी मो.अब्बास से पूछताछ की, वह 42 लाख की मर्सिडीज समेत सात गाड़ियों का मालिक है। टास्क फोर्स की पूछताछ में यह बात सामने आई है। एक खास बात यह भी है कि उसकी कई गाड़ियों के पंजीकरण नंबर में आखिरी चार अंक 1500 हैं।

विज्ञापन


अतरसुइया के दरियाबाद निवासी अब्बास अतीक का बेहद करीबी है। सिविल लाइंस स्थित मैक टावर का मालिक होने के साथ ही उसने करेली में मैक टाउन नाम से एक टाउनशिप भी बसाई थी। अतीक से उसके करीबी रिश्तों के बाबत जानकारी जुटाने के लिए ही टास्क फोर्स ने उससे एक दिन पहले आठ घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ में यह बात सामने आई कि उसके पास कुल सात कार हैं। इनमें से एक मर्सिडीज भी है। जुलाई 2015 में यह कार उसने खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये थी। इसके अलावा छह अन्य कारों के बारे में भी पता चला है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब्बास से उसकी संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है। दस्तावेजों के मिलने के बाद पता लगाया जाएगा कि संबंधित संपत्तियों को खरीदने के दौरान उसकी आय का क्या स्रोत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक ने इम्तियाज के मकान में दिलाई थी करीबी महिला को शरण

अतीक ने अपनी एक बेहद करीबी महिला को इम्तियाज चावल के करेली स्थित मकन में शरण दिलाई थी। जीटीबी नगर स्थित यह मकान इम्तियाज का ही था, जिसे बाद में उसने किसी अन्य को बेच दिया। हालांकि, इसके बाद भी महिला उसी मकान में ठिकाना बनाए रही। यह बात माफिया की बेनामी संपत्तियों की पड़ताल में जुटी टास्क फोर्स की जांच में सामने आई है।

इम्तियाज से दो दिन पहले टास्क फोर्स के अफसरों ने पूछताछ की थी। इसमें पता चला था कि उसने अतीक की मदद से करनाल में 1991 में एक राइस मिल खोली थी। 2001 में इसी राइस मिल की जगह पर उसने इंजीनियरिंग कॉलेज खोल दिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में सामने आया कि अतीक की एक बेहद करीबी महिला उसके करेली स्थित मकान में लंबे समय से रह रही है। हालांकि, इस बाबत पूछने पर उसने बताया कि अतीक ने जबरन उसके मकान में महिला को रखवाया था। जिसे बाद में उसने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। टास्क फोर्स उक्त जानकारियों के बाबत जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed