फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Asharf Murder Case Answers of these five questions not found yet SIT will go to jail and interrogate shoo

Atiq-Asharf Murder Case: अब तक नहीं मिले इन पांच सवालों के जवाब, SIT जेल में जाकर करेगी शूटरों से पूछताछ

Sat, 20 May 2023 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 May 2023 10:21 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि विवेचना में कुछ ऐसे तथ्यों के संबंध में जानकारी मिली है, जिनके बारे में शूटरों से पूछताछ जरूरी है। यह वे तथ्य हैं, जिनके संबंध में कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्तों की ओर से एसआईटी को कोई जानकारी नहीं दी गई। 

विज्ञापन
Atiq-Asharf Murder Case Answers of these five questions not found yet SIT will go to jail and interrogate shoo
अतीक-अशरफ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक-अशरफ हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों शूटरों से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी। इस बार उन्हें घटना का सीसीटीवी व वीडियो फुटेज दिखाकर एक-एक बिंदु पर सवाल-जवाब किए जाएंगे। मामले की विवेचना कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसके लिए कोर्ट से अनुमति भी मांगी जाएगी।

विज्ञापन

अतीक-अशरफ हत्याकांड की विवेचना एडीसीपी अपराध सतीश चंद्र की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। सीन रिक्रिएशन और पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर अभियुक्तों से पूछताछ के अलावा लगभग 60 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि विवेचना में कुछ ऐसे तथ्यों के संबंध में जानकारी मिली है, जिनके बारे में शूटरों से पूछताछ जरूरी है। यह वे तथ्य हैं, जिनके संबंध में कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्तों की ओर से एसआईटी को कोई जानकारी नहीं दी गई। 

विज्ञापन

घटना के सीसीटीवी व वीडियो फुटेज की गहनता से पड़ताल के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं। इनके बारे में शूटरों से पूछताछ के दौरान बेहद अहम खुलासे हो सकते हैं। यही वजह है कि अब एसआईटी दोबारा उनसे पूछताछ की तैयारी में है।

इन पांच सवालों का अब तक नहीं मिला जवाब
- शूटर घटनास्थल पर पहले से कैसे मौजूद थे?
- शूटरों को घटनास्थल यानी कॉल्विन अस्पताल के चप्पे-चप्पे की जानकारी आखिर कैसे मिली?
- अस्पताल के बाहर भी हमला कर सकते थे, भीतर क्यों की वारदात?
- पुलिस जवाबी कार्रवाई करती तो जान को भी खतरा था, फिर इतना बड़ा खतरा क्यों मोल लिया?
- नाम कमाना मकसद था तो अतीक-अशरफ को ही क्यों चुना?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed