Atiq Ahmed : माफिया अशरफ के साले सद्दाम का बनवाया रिमांड, बंदायू जेल से प्रयागराज लाकर कोर्ट में किया गया पेश
रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस अब जल्द ही कोर्ट की अनुमति से बंदायू जेल में जाकर सद्दाम का बयान दर्ज करेगी। इसके बाद मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सद्दाम अशरफ की पत्नी जैनब का चौथे नंबर का भाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
50 करोड़ की वक्फ संपत्ति अवैध तरीके से कब्जा कर बेचने के मामले में माफिया अशरफ के साले सद्दाम का रिमांड बनवा लिया गया है। बी वारंट पर उसे पूरामुफ्ती पुलिस ने प्रयागराज लाकर कोर्ट में पेश किया और मुकदमे में उसका रिमांड बनवाया। अब जल्द ही जेल में उससे पूछताछ की जाएगी।
यह मुकदमा पिछले साल 18 नवंबर को दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के समय भी सद्दाम जेल में था। एसटीएफ ने बरेली में दर्ज मामले में उसे गिरफ्तार किया था। पहले उसे बरेली और फिर सुरक्षा कारणों से बंदायू जेल भेज दिया गया था। उधर, पूरामुफ्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के कुछ दिनों बाद उसका बी वारंट बनवाकर बंदायू जेल में तामील भी करा दिया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बी वारंट पर शुक्रवार को सद्दाम प्रयागराज स्थित जिला न्यायालय में लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां पुलिस की ओर से रिमांड अर्जी दी गई। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की दलीलाें को सुनने के बाद रिमांड मंजूर कर ली। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में ही उसे बंदायू जेल भेज दिया गया।
पुलिस जेल में जाकर दर्ज करेगी बयान
रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस अब जल्द ही कोर्ट की अनुमति से बंदायू जेल में जाकर सद्दाम का बयान दर्ज करेगी। इसके बाद मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सद्दाम अशरफ की पत्नी जैनब का चौथे नंबर का भाई है। बरेली पुलिस ने हाल में ही उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अपने जीजा अशरफ के जेल जाने के बाद अवैध वसूली, प्लाटिंग, जमीन कब्जाने जैसे काम सद्दाम के इशारे पर ही गुर्गे अंजाम देते थे। प्रयागराज पुलिस उमेशपाल हत्याकांड में भी उसकी भूमिका की जांच में जुटी है।
जैनब, मुतवल्ली समेत तीन फरार
इस मामले में कुल सात लोग नामजद हैं। इनमें से अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी, मुतवल्ली असियम व उसकी पत्नी जिन्नत फरार हैं। मुकदमे के तीन अन्य आरोपी अशरफ के एक अन्य साले जैद मास्टर, तारिक व हटवा गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रधान शिवली को अग्रिम जमानत मिली हुई है। फिलहाल उन्होंने नोटिस देने के बाद भी बयान नहीं दर्ज कराया है, ऐसे में पुलिस उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने की भी कार्रवाई में जुटी है।