फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed henchman put a pistol in farmer mouth and threatened him

UP: अतीक के गुर्गे ने काश्तकार के मुंह में पिस्टल डालकर दी धमकी; कहा- 2 बीघा जमीन नाम करो वरना खेत आने न देंगे

Fri, 27 Oct 2023 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Oct 2023 02:04 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे ने काश्तकार के मुंह में पिस्टल डालकर धमकी दी है। गुर्गे ने कहा कि दो बीघा जमीन नाम करो नहीं तो खेत आने नहीं देंगे। एक दिन पहले ही काश्तकार के दामाद पर भी हमला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। आरोपी आबिद प्रधान का नाम उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के मददगारों में शामिल था।

विज्ञापन
Atiq Ahmed henchman put a pistol in farmer mouth and threatened him
पीड़ित काश्तकार मो. अकरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव में बृहस्पतिवार को अतीक के गुर्गे आबिद प्रधान तथा उसके साथियों ने जमकर तांडव मचाया। गांव के काश्तकार मो. अकरम पर उसके खेत में ही हमला कर दिया। फायरिंग भी की। 
विज्ञापन


रंगदारी में दो बीघा जमीन मांगी गई है। न देने पर काश्तकार को उसके ही खेत में न आने की धमकी दी गई है। अतीक के गुर्गे काश्तकार की बुलेट भी उठा ले गए। आबिद समेत कई अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आबिद प्रधान समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मरियाडीह के रहने वाले मो. अकरम का कछारी इलाके में कई बीघा खेत है। आबिद प्रधान की काफी समय से खेत पर नजर थी। अकरम बृहस्पतिवार को अपने छोटे भाई जुनैद और दामाद इकरार के साथ खेत गया था। उसी समय आबिद प्रधान तथा अन्य लोग उसके खेत पहुंच गए। अकरम पर लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकरम का आरोप है कि आबिद प्रधान ने पिस्टल की नाल उसके मुंह में डाल दी। धमकाया कि दो बीघा जमीन उसके नाम कर दो, वरना खेत नहीं जोतने देंगे। अकरम किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भागने लगा तो उस पर कई फायर किए गए। हमलावरों ने जाते हुए भी कई राउंड फायरिंग की। अकरम की बुलेट बाइक वहीं खड़ी थी। उसे भी उठा ले गए।
 

हमलावरों के जाने के बाद अकरम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अकरम को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका मेडिकल कराया गया। अकरम ने बताया कि 25 अक्तूबर को इन्हीं लोगों ने दामाद इकरार पर भी हमला किया था। आबिद प्रधान का नाम उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के मददगारों में भी शामिल है। एक समय वह अतीक का सबसे खास गुर्गा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed