फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed: Atiq had collected Rs 75 lakh from Mohit Jaiswal's firm in one day.

अतीक अहमद : मोहित जायसवाल की फर्म से अतीक ने एक दिन की थी 75 लाख की वसूली

Fri, 15 Sep 2023 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 06:47 PM IST
सार

ईडी अतीक, उसके परिवार और गुर्गों और व्यापारिक सहयोगियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही है। मनी लांड्रिंग के अलावा जबरन वसूली प्रकरण में भी अतीक के गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Atiq Ahmed: Atiq had collected Rs 75 lakh from Mohit Jaiswal's firm in one day.
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अतीक अहमद ने लखनऊ के व्यवसायी मोहित जायसवाल की फर्म से एक दिन में 75 लाख की वसूली की थी। 50 लाख अतीक के खाते में और 25 लाख शाइस्ता के खाते में स्थानांतरित किए गए थे। इन पैसों से अतीक ने शहर, झूंसी और फूलपुर इलाकों में जमीन खरीदी थी। ईडी ने जब मनी लांड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज किया तो इन संपत्तियों को अटैच कर लिया। ईडी की जांच में वसूली प्रकरण में उसके दो गुर्गों फारुख अहमद और जकी अहमद के भी नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


ईडी अतीक, उसके परिवार और गुर्गों और व्यापारिक सहयोगियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही है। मनी लांड्रिंग के अलावा जबरन वसूली प्रकरण में भी अतीक के गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ जांच की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि अतीक और उसके गुर्गे लखनऊ के व्यवसायी और बिल्डर मोहम्मद से पैसे वसूलते थे। अतीक के गुर्गे फारुख और जकी अहमद ने मोहित के लखनऊ कार्यालय पर भी कब्जा कर लिया था। कार्यालय पर कब्जे के बाद मोहित को अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया। उसकी जमकर पिटाई के बाद उसकी फर्म के निदेशक पद से त्यागपत्र वाले कागजात पर दस्तखत भी करवा लिए गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद अतीक ने मोहित की फर्म और कंपनियों में अपने गुर्गों फारुख अहमद और जकी अहमद को निदेशक बनवा दिया था। जब ईडी ने मोहित की कंपनी और फर्मों के खातों की जांच की तो खुलासा हुआ कि कंपनी के बैंक खाते से एक ही दिन में 75 लाख अतीक और शाइस्ता के खातों में ट्रांसफर किए गए थे। 50 लाख अतीक और 25 लाख शाइस्ता के खाते में। एक दिन में 75 लाख की वसूली के बाद अतीक ने इन पैसों से झूंसी, फूलुपर और शहर में जमीनें खरीदी थी। उसने भी दूसरे बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। मनी लांड्रिंग के मुकदमे की जांच के दौरान ईडी ने इन संपत्तियों को सीज कर दिया था।

विज्ञापन

शाइस्ता के बाद अब सहयोगियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

प्रयागराज। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब उनके सहयोगियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करेगी। ईडी ने इसकी पूरी तैयार कर ली है।

फरार शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम है। शाइस्ता के साथ ही मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत अतीक के कई व्यापारिक सहयोगियों और गुर्गों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। शाइस्ता के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिलने के बाद ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी। व्यापारिक सहयोगियों और गुर्गों के खिलाफ भी जल्द चार्जशीट दाखिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed