यूपी : जेल से निकलते ही फिर बोला अतीक- मुझे मारना चाहते हैं, जताया जान का खतरा, उड़ी रहीं चेहरे पर हवाइयां
बी वारंट पर प्रयागराज लाए जाने के दौरान एक बार फिर माफिया अतीक अहमद ने अपनी जान को खतरा बताया। साबरमती जेल से बाहर निकलते ही अतीक ने पुलिस की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह लोग मुझे ले जा रहे हैं, इनकी नीयत सही नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बी वारंट पर प्रयागराज लाए जाने के दौरान एक बार फिर माफिया अतीक अहमद ने अपनी जान को खतरा बताया। साबरमती जेल से बाहर निकलते ही अतीक ने पुलिस की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह लोग मुझे ले जा रहे हैं, इनकी नीयत सही नहीं है। यह मुझे परेशान करना चाहते हैं, मारना चाहते हैं। इस दौरान उसके चेहरे पर हवाइयां उड़ी रहीं।
प्रिजन वैन में बैठने के बाद अतीक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आदेश दिया है। साबरमती जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी है। फिर मुझे क्यों ले जाया जा रहा है। इस दौरान वह डरा-सहमा दिखाई दिया। उसकी आवाज भी बता रही थी कि वह खौफ में है।
पिछली बार भी बताया था जान को खतरा लेकिन यूपी पहुंचते ही बदल गए थे सुर
गौरतलब है कि अतीक ने 26 मार्च को भी साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जाने के दौरान अपनी जान को खतरा बताया था। जेल से निकलते ही उसने हत्या की साजिश रचने की बात कही थी। हालांकि यूपी पहुंचते ही उसके सुर बदल गए थे। 27 मार्च को झांसी पुलिस लाइन में काफिले के ठहरने के दौरान जब उससे डर लगने के बाबत सवाल किया गया तो उसने अपने पुराने रौबीले अंदाज में कहा था कि किस बात का डर। यह वाकया काफी चर्चा में भी रहा था।