{"_id":"637675e3a1dd6d074b005cde","slug":"atif-was-confronted-with-bank-employees-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लांड्रिंग केस : बैंक कर्मचारियों से कराया गया आतिफ का आमना समना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी लांड्रिंग केस : बैंक कर्मचारियों से कराया गया आतिफ का आमना समना
Thu, 17 Nov 2022 11:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:26 PM IST
सार
मुख्तार की मुखौटा कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन के कर्ताधर्ता आतिफ से बैंक के कुछ कर्मचारियों से आमना सामना कराया गया। कंपनी के ट्रांजैक्शन और अब्बास के खातों में ट्रांजैक्शन के बारे में बैंक कर्मचारियों से अलग से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को आतिफ का सामना बैंक कर्मचारियों से कराया। एक दो दिन में मुख्तार के अन्य रिश्तेदारों से भी उसका सामना कराया जाएगा। आज भी अब्बास और आतिफ से ईडी के अधिकारी दिन भर पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन
मुख्तार की मुखौटा कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन के कर्ताधर्ता आतिफ से बैंक के कुछ कर्मचारियों से आमना सामना कराया गया। कंपनी के ट्रांजैक्शन और अब्बास के खातों में ट्रांजैक्शन के बारे में बैंक कर्मचारियों से अलग से पूछताछ की गई। ईडी सूत्रों ने बताया कि आतिफ अपने कई बयान बदल चुका है। उसके सभी बयानों का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूछताछ में कई लोगों के नाम पता चले हैं। उन सभी को ईडी दफ्तर बुलाकर पूछताछ करेगी। दूसरी ओर मुख्तार के कई रिश्तेदारों को ईडी ने सम्मन जारी किया है। उनसे भी अब्बास और आतिफ को सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि अब्बास की कस्टडी रिमांड खत्म होने से पहले ही रिश्तेदारों से उसका सामना कराया जाएगा।
विज्ञापन