फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atek has been arrested in the case of beating in jail

जेल में पिटाई मामले में अतीक का करीबी गिरफ्तार

Fri, 11 Jan 2019 01:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Atek has been arrested in the case of beating in jail
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
देवरिया जेल के भीतर पिटाई के मामले का एक नामजद आरोपी और अतीक अहमद का करीबी बदमाश तालिब उर्फ एसपी सिटी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि तालिब थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर राजूपाल हत्याकांड के गवाह को धमकाने के आरोप में भी मामला दर्ज है। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ में जुटी रही। 
विज्ञापन


बम्हरौली पोंगहट पुल के पास रहने वाले मो. जैद खालिद ने आरोप लगाया था कि 22 नवंबर 2018 को वह अपने चचेरे भाई उमैश व दोस्त अभिषेक के साथ जा रहा था तभी पीएसी गेट के सामने से तीनों को अपहृत कर देवरिया जेल ले जाया गया। वहां अतीक ने अपने साथियों संग बुरी तरह पीटा। इससे पहले जेल ले जाते वक्त रास्ते में 80 हजार रुपये व सोने का ब्रेसलेट भी छीन लिया। जैद की तहरीर पर पुलिस ने अतीक के साथ ही उसके साढ़ू इमरान निवासी चकिया, अतीक की बहन के दामाद खालिद जफर, सद्दाम, अली अहमद, मो. अहमद, हमदान, फैसल, तालिब और उसैद निवासी मरियाडीह, अरशद निवासी उमरी, मो. राशिद निवासी चकिया, विजय राय निवासी विश्नापुरी के अलावा फरहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


इनमें से तालिब को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, लालबिहारा निवासी तालिब धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को धमकाने के मामले में पिछले साल ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उसके साथ ही अतीक अहमद व तीन अन्य को भी नामजद किया गया था। इसके अलावा उसके दो अज्ञात साथियों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो तालिब शातिर अपराधी है और वह अतीक का बेहद करीबी है। पूर्व सांसद का करीबी होने के चलते ही उसका पूर्व में धूमनगंज थाने में भी खासा दबदबा था। कहा जाता है कि यही वजह है कि साथियों के बीच उसे एसपी सिटी कहकर पुकारा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed