अतीक अहमद के चचेरे भाई हमजा उस्मान की करोड़ों की संपत्ति पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। मेंहदौरी के पास हमजा ने राजकीय आस्थान की करीब दो बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। प्लाटिंग कर उसे बेचना भी शुरू कर दिया था। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स, एडीए, राजस्व विभाग और पीडीए की टीम ने शुक्रवार दोपहर से कार्रवाई शुरू की। पांच मकान और कई छोटे निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन को अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी जिसकी जांच कराई गई थी।
Ateeq Ahmed News: अतीक के चचेरे भाई की करोड़ों की संपत्ति पर गरजा बुलडोजर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:52 PM IST
सार
- पुलिस प्रशासन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। माफिया के मददगारों और उनसे लाभ लेने वालों की संपत्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी
- राजकीय आस्थान की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। उस पर अवैध प्लाटिंग कर निर्माण भी कराया गया था। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। अजय नारायण, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन