फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj News: बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का कैंडल मार्च

Thu, 10 Sep 2020 10:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Sep 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Allahabad Congress workers candle march against unemployment
बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से बुधवार को लोकनाथ भारती भवन से सुलाखी चौराहे तक स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर कैंडल मार्च निकाला और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी चरम पर है। हसीब अहमद, शकील अहमद, हिमांशु केसरवानी, नुरूल कुरैशी, रिंकू तिवारी, मो0 खालिद, इश्तियाक अहमद, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
Prayagraj News Allahabad Congress workers candle march against unemployment
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पहुंची पुलिस उन्हें वहां से हटाने लगी। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश भी की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। बाद में सभी सदस्यों ने संगम जाकर दिये प्रवाहित किए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, राष्ट्रीय सचिव तनु यादव, जीशान अहमद, वरूण मिश्रा, अखिलेश सिंह, अमजद अंसारी, नितिन पांडेय, सहजादुल हक, सुभम मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, मोनू यादव आदि मौजूद रहे। 
Prayagraj News Allahabad Congress workers candle march against unemployment
prayagraj news - फोटो : prayagraj
आम आदमी पार्टी प्रयागराज छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को सुभाष चौराहे पर लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग में 20 से अधिक लंबित भर्तियों में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि वनरक्षक परीक्षा, बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा, गन्ना पर्यवेक्षक आदि भर्तियां लटकी हुई हैं। इससे लाखों छात्रों का भविष्य अधर मेें हैं। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव जावेद रजा मोहम्मद लईक, कुलदीप तिवारी, गगन उपाध्याय, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News Allahabad Congress workers candle march against unemployment
prayagraj news - फोटो : prayagraj
युवाओं के ‘ताली-थाली बजाओ’ अभियान के बाद रेलवे ने भले ही भर्ती परीक्षाओं की एक प्रस्तावित तिथि घोषित कर दी हो, लेकिन रोजगार के मुद्दे पर भर्ती संस्थाओं के रवैये से युवा अब भी संतुष्ट नहीं हैं। ताली और थाली बजाने के बाद युवा अब सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उसी के अंदाज में आगे बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोजगार के मुद्दे पर युवाओं से की गई एक अपील काफी वायरल हो रही है। 

 
विज्ञापन
Prayagraj News Allahabad Congress workers candle march against unemployment
prayagraj news - फोटो : prayagraj
आइसा के पूर्व जिला संयोजक विष्णु प्रभाकर सवाल उठाते हैं कि अगर एसबीआई के 30 हजार कर्मचारियों को वीआरएस देकर छांट दिया जाएगा, एक हजार रेलवे स्टेशनों को समाप्त कर दिया जाएगा तो पद कहां रह जाएंगे। सीजीएल की परीक्षा में पहले 14 हजार वैकेंसी आती थी और अब आठ हजार से भी कम, आखिर इतनी बड़ी संख्या में पद कहां गए?

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed