फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

 Ateeq Ahmed News: सिविल लाइंस में अतीक अहमद के करोड़ों रुपए कीमत का व्यावसायिक कॉम्पलेक्स ध्वस्त (देखें तस्वीरें)

Sat, 12 Sep 2020 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Sep 2020 08:52 PM IST
सार

आंकड़े एक नजर में
  • 57, 1/2 सी- भूखंड संख्या जिस पर बना भवन कराया गया ध्वस्त
  • 570- वर्ग मीटर कुल क्षेत्रफल का है भूखंड
  • 2006- में पीडीए(तत्कालीन एडीए) से मानचित्र कराया गया था स्वीकृत
  • 3.35 लाख रुपये- ओपेन एरिया पेनाल्टी जमा करने को दिया गया था नोटिस 
  • 2017- में जुर्माना रद करने की मांग संबंधी याचिका हुई थी खारिज

विज्ञापन
Ateeq Ahmed News: Ateeq Ahmed Ahmed's commercial complex worth crores ruined in civil lines
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

अतीक अहमद के अवैध रूप से खड़े किए गए आर्थिक साम्राज्य पर चोट पहुंचाने के क्रम में चल रही कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। इस दिन उसकी सिविल लाइंस में हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास स्थित करोड़ों रुपए की संपत्ति जमींदोज करवा दी गई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में जिला प्रशासन व पुलिस टीम की मौजूदगी में सात घंटे तक चली कार्रवाई में उसका दो मंजिला व्यावसायिक भवन ढहा दिया गया। इस दौरान हनुमान मंदिर से पत्थर गिरजाघर चौराहे तक का इलाका छावनी में तब्दील रहा।

Ateeq Ahmed News: Ateeq Ahmed Ahmed's commercial complex worth crores ruined in civil lines
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

सिविल लाइंस में हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास ही अतीक अहमद का दो मंजिला व्यवसायिक भवन स्थित है। इस दो मंजिला भवन में कई दुकानें बनी हैं लेकिन अभी यह अर्धनिर्मित ही थीं। सुबह 11 बजे के करीब पीडीए, जिला प्रशासन और पुलिस अफसर भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

करीब आधे घंटे बाद पीडीए के दस्ते में शामिल दो बुलडोजरों से भवन ध्वस्तीकरण का काम शुरू कराया गया। सबसे पहले दूसरी मंजिल पर बनी दुकानों को तोड़ा गया और इसके बाद पहली मंजिल और फिर भूतल पर हुए निर्माण को ढहाया गया। 11.30 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम 6.30 बजे के करीब पूरी हुई। सात घंटे तक चली कार्रवाई में भवन पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

Ateeq Ahmed News: Ateeq Ahmed Ahmed's commercial complex worth crores ruined in civil lines
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

तैयार होने से पहले ही खड़ा हो गया था विवाद

शनिवार को सिविल लाइंस स्थित अतीक की जिस संपत्ति पर कार्रवाई की गई, उसके पूरी तरह से बनकर तैयार होने के पहले ही विवाद खड़ा हो गया था। दरअसल अतीक अहमद की ओर से इस फ्रीहोल्ड संपत्ति पर भवन निर्माण के लिए 2006 में मानचित्र स्वीकृत कराया गया था। जिसके बाद उसने भवन निर्माण शुरू करा दिया। लेकिन ओपन एरिया पेनाल्टी को लेकर निर्माण में पेच फंस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ateeq Ahmed News: Ateeq Ahmed Ahmed's commercial complex worth crores ruined in civil lines
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

जुर्माने के 3.5 लाख रुपए जमा करने की बात आई तो अतीक अहमद की ओर से इस संबंध में हाई कोर्ट में रिट दाखिल कर दी गई। 2017 में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट की ओर से यह रिट खारिज कर दी गई। तय समय पर जुर्माना ना जमा होने के कारण ही इसी साल मार्च में इस भवन के ध्वस्तीकरण का आदेश पीडीए की ओर से जारी किया गया था।  जिसके बाद शनिवार को बुलडोजर चलवा कर इसे ढहा दिया गया।

विज्ञापन
Ateeq Ahmed News: Ateeq Ahmed Ahmed's commercial complex worth crores ruined in civil lines
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

आलीशान व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाने की थी योजना

कार्रवाई में शामिल रहे अफसरों ने बताया कि मानचित्र भले ही सिर्फ दो मंजिला निर्माण के लिए स्वीकृत कराया गया था, लेकिन जिस तरह से भवन की नींव का काम करवाया गया था, उससे यही लग रहा है कि इसे कई मंजिला बनाने की योजना थी। दो मंजिला भवन 20:20 पर खड़ा किया गया, उसी कंक्रीट और लोहे की सरिया के जाल से बेहद मजबूत तरीके से तैयार कराया गया था। नाम ना छापने की शर्त पर अफसरों का कहना है कि सूचना यही मिली थी कि इस भूमि पर अतीक एक आलीशान व्यावसायिक कॉन्प्लेक्स खड़ा करना चाहता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed