Ateeq Ahmed : ढाई मिनट में डेढ़ सौ राउंड फायरिंग, अशरफ ने भतीजे को पिस्टल देकर फायर कराया
अतीक के साले की शादी एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ है। ढाई मिनट के इस वीडियो में अतीक के गुर्गों ने डेढ़ सौ राउंड फायरिंग की। इस वीडियो में अशरफ ने अपने भतीजे अली को भी पिस्टल देकर फायरिंग कराई।
विस्तार
अतीक के साले की शादी एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ है। ढाई मिनट के इस वीडियो में अतीक के गुर्गों ने डेढ़ सौ राउंड फायरिंग की। इस वीडियो में अशरफ ने अपने भतीजे अली को भी पिस्टल देकर फायरिंग कराई। अशरफ के मेज पर खाना या नाश्ता नहीं था। कई तरह के असलहे रखे थे।
वीडियो 2016 का बताया जा रहा है। अतीक के साले सबी अहमद की शादी में अशरफ समेत अन्य अतीक के अन्य लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। अतीक के गुर्गे हवाई फायरिंग कर रहे हैं। ढाई मिनट के इस वीडियो में तकरीबन डेढ़ सौ राउंड फायरिंग की जाती है। अशरफ के साथ ही अतीक का बेटा अली बैठा था। अशरफ उसे पिस्टल देकर फायर करने के लिए कहता है।
अली फायर करने की कोशिश करता है, लेकिन गोली नहीं चलती। इसके बाद अशरफ दोबारा पिस्टल लोड कर देता तो अली कई फायर कर देता है। अगल बगल में बैठे लोग अली को शाबासी देते हैं। अली के फायर करते ही एक साथ कई रायफल और पिस्टलों से फायरिंग शुरू हो जाती है।