फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atala sewer line collapsed , the decaying sewer

अटाला में सीवर लाइन ध्वस्त, नाला भी खस्ताहाल

Wed, 03 Feb 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन

अटाला स्थित टॉवर वाली गली में ध्वस्त सीवर लाइन और काका खेत के पास खुले नाले की खस्ताहाल दीवार को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में इस समस्या पर चर्चा हुई। दो दिन में कार्रवाई न होने पर कांग्रेसियों ने चक्काजाम की चेतावनी दी।

विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि टावर वाली गली में 15-20 वर्ष से सड़क और सीवर लाइन का काम नहीं कराया गया है। कहा गया कि पुरानी गुड़िया तालाब से लेकर काका खेत तक नाला खुला होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार लिखित सूचना देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई। अटाला में चारों ओर गली एवं सीवर कार्य कराए जाते हैं, लेकिन टॉवर वाली गली में बिना कार्य के पैसा पास करा दिया जाता है। 

विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि दो दिन केभीतर काम हुआ तो चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष नफीस कुरैशी एवं संचालन मोहम्मद शेबू ने किया। इसमें मोहम्मद असलम, मोहम्मद कामिल, गुलाम कादिर, राजाराम पांडेय, एजाज अहमद, रईस अहमद, मोहम्मद जावेद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed