फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atal Bihari Rai: Broken leg, but stayed away from the field for two years, Atal's courage did not break

अटल बिहारी राय : पैर टूटा, पर दो साल मैदान से दूर रहे अटल का नहीं टूटा हौसला

Thu, 14 Sep 2023 04:08 PM IST
विनोद सिंह मशाहिद अब्बास, प्रयागराज
मशाहिद अब्बास, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 04:08 PM IST
सार

केपी कॉलेज मैदान पर क्रिकेट प्रशिक्षक मो. आसिफ से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अटल बिहारी राय को आईपीएल की तर्ज पर पहली बार कानपुर के ग्रीन पार्क में आयोजित हो रही यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में काशी रुद्राश की टीम ने अपने साथ जोड़ा था।

विज्ञापन
Atal Bihari Rai: Broken leg, but stayed away from the field for two years, Atal's courage did not break
अटल बिहारी राय, क्रिकेटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पैर टूटा, दो साल मैदान से दूर रहे, पर नैनी के गंगोत्री नगर के रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ी अटल बिहारी राय (23) ने हौसला नहीं टूटने दिया। वर्ष 2016 में पैर टूटने के बाद भी अटल ने मजबूत हौसला रख यूपी टी-20 लीग के पहले संस्करण में धूम मचाते हुए अबतक सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


केपी कॉलेज मैदान पर क्रिकेट प्रशिक्षक मो. आसिफ से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अटल बिहारी राय को आईपीएल की तर्ज पर पहली बार कानपुर के ग्रीन पार्क में आयोजित हो रही यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में काशी रुद्राश की टीम ने अपने साथ जोड़ा था।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ फाल्कंस के खिलाफ अटल ने प्रतियोगिता की सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 27 रन देकर छह विकेट हासिल किया और मैन आफ द मैच बने। अब तक अटल ने कुल आठ मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 32 ओवर गेंदबाजी की है और 7.41 के इकोनॉमी रेट के साथ 237 रन देकर सर्वाधिक 20 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह यूपी लीग में पांच से अधिक विकेट लेने वाेले इकलौते गेंदबाज भी हैं। पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर कानपुर सुपरस्टार के विनीत पंवार हैं, जिन्होंने आठ मैचों में कुल 28 ओवर गेंदबाजी की और 220 रन देकर 14 विकेट हासिल किए हैं।

अटल के पिता विपिन बिहारी राय पुलिस विभाग में हैं और वर्तमान में विंध्याचल में तैनात हैं। जबकि मां पूनम राय गृहिणी हैं। अटल ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उन्हें खुशी इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि उनके इस मैच को उनके माता-पिता ने लाइव देखा।

अटल का पैर वर्ष 2016 में फिटनेस करने के दौरान टूट गया था और वह दो साल तक मैदान से दूर रहे थे। इसके बाद वर्ष 2019 के शुरुआती महीनों में वह मैदान पर लौटे और यूपी की अंडर-19 टीम से लेकर आईपीएल में नेट बॉलर के तौर अपना सफर आगे बढ़ाया।

अटल का अबतक का प्रदर्शन

टीम - ओवर - रन - विकेट
मेरठ मावेरिक्स - 4 - 36 - 1

कानपुर सुपरस्टार - 4 - 25 - 3
लखनऊ फाल्कंस - 4 - 22 -3

गोरखपुर लायंस - 4 - 34 - 2
नोएडा सुपरकिंग्स - 4 - 22 - 4

मेरठ मावरिक्स - 3 - 21 - 0
कानपुर सुपरस्टार - 4 - 31 - 1

लखनऊ फाल्कंस - 4 - 27 - 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed