फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   At three o'clock at night, the body was buried six feet deep in Kaladanda cemetery.

रात तीन बजे शव को कालाडांडा कब्रिस्तान में छह फीट गहरा दफनाया

Mon, 18 May 2020 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
At three o'clock at night, the body was buried six feet deep in Kaladanda cemetery.
cemetery
बारा तहसील के लालापुर थाने के पंडुआ गांव निवासी युवक का अंतिम संस्कार मुस्लिम परंपरा के अनुसार मेडिकल प्रोटोकॉल के साथ किया गया। शव को शनिवार रात तीन बजे हिम्मतगंज स्थित कालाडांडा कब्रिस्तान लाया गया और कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों की अगुवाई में छह फीट गड्ढे में शव को दफना दिया गया। इस दौरान मिट्टी ले जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया। कब्रिस्तान कमेटी ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।
विज्ञापन


युवक की मौत गांव के क्वारंटीन सेंटर में रात 11 बजे हो गई थी। शव को अपने कब्जे में लेने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित किए गए कब्रिस्तान ले गए। हालांकि, अंतिम संस्कार के लिए पहले शव को करेली के पास स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया था लेकिन बाद में जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अफसर शव को कालाडांडा कब्रिस्तान ले गए। वहां छह फीट का गहरा गड्डा खोदा गया। इसके बाद उसे सैनिटाइज कर शव को गड्डे में डाला गया।
विज्ञापन


इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारी और दो परिजन पीपीई किट के साथ मौजूद थे। शव को रखने के बाद एक फीट  मिट्टी डाली गई फिर सैनिटाइजेशन हुआ। यह क्रम तीन बार दोहराया गया। इस दौरान मिट्टी ले आने को लेकर स्थानीय नागरिकों के विरोध का सामना प्रशासन को करना पड़ा। लोगों ने कहा कि वह गेट बंद कर देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के सख्त तेवर दिखाए तो विरोध करने वाले पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों को बुरा-भला कहा। कमेटी के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है। इस दौरान मृत युवक के पांच परिजन, एडीएम नजूल, सीओ खुल्दाबाद, डिप्टी सीएमओ सहित कई प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में लगाए गए दो स्वास्थ्य कर्मियों और दो परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed