फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   At night house raids, were jailed for caretaker

रैन बसेरा में छापा, जेल भेजा गया केयर टेकर

Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
At night house raids, were jailed for caretaker
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रैन बसेरा में कम्बल और अन्य सुविधाओं के लिए गरीबों से वसूली करने वाले केयर टेकर को डीएम ने जेल भेज दिया। यह कार्रवाई उन्होंने शुक्रवार देर रात रैन बसेरा में छापेमारी के दौरान की। डीएम ने सिविल लाइंस में सड़क पर खराब पीते दस लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया और सिविल लाइंस थानाध्यक्ष को हिदायत दी कि अपने क्षेत्र में गंभीरता से काम करें। 
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार ने शुक्रवार देर रात इलाहाबाद जंक्शन के सामने बने स्थायी रैन बसेरा में छापा मार दिया। वहां तैनात केयर टेकर शोभनाथ कम्बल एवं अन्य सुविधाओं के लिए वसूली करते हुए पकड़ा गया। इस पर डीएम ने खुल्दाबाद थानाध्यक्ष को मौके पर बुलाकर केयर टेकर को जेल भेजवा दिया। मामले में केयर टेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। वहां काफी गंदगी मिली। पानी बह रहा था और कम्बल भी फटे-पुराने थे। रैन बसेरा की बदहाली देख डीएम ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को आड़े हाथों लिया और निर्देश दिए कि वहां तत्काल नए कम्बलों की व्यवस्था की जाए। मच्छरदानी और क्वायल का इंतजाम भी किया जाए। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम पीडी टंडन पार्क के निकट बने अस्थायी रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पाया कि केयर टेकर ने अपने करीबियों को रैन बसेरा में ठहराया था और बाकी लोग बाहर अलाव के पास बैठे थे। इस पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के बाद वापसी के दौरान डीएम ने सरदार पटेल मार्ग पर होटल विलास के सामने दस लोगों को सड़क पर शराब पीते हुए पकड़ा और सभी को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। बीयर की दुकान निर्धारित समय रात 11 बजे के बाद भी खुली थी। डीएम ने दुकान संचालक को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा हुआ तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed