{"_id":"5cb216f9bdec2214666d9296","slug":"asu-anounced-b-com-3rd-year-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि: बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि: बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित
Sat, 13 Apr 2019 10:36 PM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
इस साल 64.69 फीसदी परिणाम रहा जिले का, 13 फीसदी हुआ सुधार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तकरीबन एक माह में पूरी करा ली गईं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षाफल भी घोषित कर दिया है। राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा-2019 का आयोजन छह मार्च से शुरू हुआ था और 12 अप्रैल को परीक्षा संपन्न करा ली गई। परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 28 मार्च से शुरू कराया जा चुका है। मूल्यांकन कार्य विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं महिला सदन डिग्री कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा पहले ही पूरी करा ली गई थी, सो विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने निर्देश दिए हैं कि वार्षिक परीक्षाओं के तहत सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम शासन की ओर से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार शीघ्र घोषित किए जाएं। कुलपति ने बताया कि आगामी सम सेमेस्टर की परीक्षा मई-2019 में आयोजित की जाएगी और इस परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी स्थित विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में कराया जाएगा।
विज्ञापन