फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Associate professor duped of Rs 5 lakh in the name of selling land, FIR registered

Prayagraj : एसोसिएट प्रोफेसर से जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

Fri, 02 Jan 2026 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 06:58 PM IST
सार

अयोध्या स्थित अवध विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अवध नारायण से जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Associate professor duped of Rs 5 lakh in the name of selling land, FIR registered
fraud फ्रॉड - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अयोध्या स्थित अवध विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अवध नारायण से जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कर्नलगंज पुलिस ने जवाहरगंज ढहरिया निवासी अमित यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिवकुटी के नयापुरा निवासी अवध नारायण ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि वर्ष 2015 में अमित यादव से छोटा बघाड़ा में 200 वर्ग गज जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये में डील हुई थी। इसके एवज में उन्होंने तीन लाख रुपये नकद व दो लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए।

विज्ञापन


आरोप है कि जब जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया तो अमित ने बार-बार पारिवारिक बंटवारे का बहाना बनाया। इसके बाद उसने खुद पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज होने और जेल जाने की वजह से टाल-मटोल किया। आरोप है कि फिर रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो उसने गालीगलौज कर धमकी दी। इस बीच एक परिचित लक्ष्मी शंकर व अन्य लोगों ने बताया कि अमित ने उनसे व अन्य लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। अब तक न तो उसने जमीन लिखी और न ही रुपये लौटाए। इसकी शिकायत एसीपी कार्यालय में करने पर आरोपी ने असलहे के संग अपने कई साथियों को भेजकर गालीगलौज कर धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed