असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: हिंदी के 17 प्रश्न हटाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-47 के तहत विज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया है। आयोग की ओर से शस्य विज्ञान, पादप रोग एवं अंग्रेजी विषयों के लिए 15 दिसंबर 2018 को हुई भर्ती परीक्षा एवं पांच जनवरी 2019 को हुई हिंदी, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, उर्दू एवं रसायन विज्ञान विषयों की लिखित परीक्षा पर आपत्तियों के बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई। सचिव की ओर से जारी संशोधित उत्तर कुंजी में सबसे अधिक संशोधन असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा में किया गया है। 17 प्रश्नों के उत्तर के विकल्प को लेकर विवाद के चलते उन्हें हटा दिया गया है, जबकि एक प्रश्न के दो उत्तर सही पाए गए हैं।
आयोग की ओर से जारी उत्तर कुंजी में एक सवाल के तीन विकल्प भी सही पाए गए हैं। संशोधित उत्तर कुंजी में शस्य विज्ञान में ए सीरीज में प्रश्न संख्या 15 में ए और सी, प्रश्न संख्या 17 में बी और डी उत्तर सही पाए गए हैं, जबकि प्रश्न 19, 36 एवं 71 के विकल्प पर विवाद के चलते उसे निरस्त कर दिया गया है। आयोग की ओर से जारी रसायन विज्ञान की ए सीरीज की उत्तर कुंजी में प्रश्न संख्या 53 एवं 89 को निरस्त कर दिया है, इसी प्रकार अर्थशास्त्र में ए सीरीज की उत्तर कुंजी में प्रश्न 61 के दो उत्तर ए और बी सही पाए गए हैं, जबकि प्रश्न 92 को निरस्त कर दिया गया है। आयोग की ओर से जारी हिंदी की संशोधित उत्तरकुंजी में ए सीरीज के प्रश्न संख्या 36, 37, 39, 43, 46, 50, 59, 64, 68, 75, 76, 77, 79, 84, 87, 93, एवं 99 के उत्तर एवं विकल्प पर विवाद के चलते उन्हें निरस्त कर दिया गया है। आयोग ने हिंदी में प्रश्न 62 के दो विकल्प ए और सी को सही पाया है।
आयोग की ओर से अंग्रेजी के ए सीरीज के प्रश्न संख्या 15 के ए और सी, 17 के बी और डी, 59 के बी और सी के दो विकल्प सही पाए गए हैं, जबकि प्रश्न संख्या 39 को निरस्त कर दिया गया है। इतिहास में ए सीरीज के प्रश्न 57 के सी और डी, 74 के बी और सी 75 के ए और सी के दो उत्तर सही एवं प्रश्न 89 को निरस्त कर दिया है। शारीरिक शिक्षा में प्रश्न संख्या 49, 63 एवं 65 को निरस्त कर दिया है। आयोग ने पादप रोग के प्रश्न संख्या 15 में ए और सी 17 में बी और डी के दो उत्तर सही पाए हैं जबकि प्रश्न 19 को निरस्त कर दिया है। उर्दू में प्रश्न संख्या 93 को निरस्त करने के साथ प्रश्न संख्या 50 में दो उत्तर बी और सी तथा 66 में तीन विकल्प ए, बी और सी तथा प्रश्न 95 में ए, सी और डी विकल्प को सही माना है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आयोग की ओर से अपने पोर्टल पर संशोधित अंतिम कुंजी जारी कर दी गई है, अब इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।