फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Teacher and Headmaster Recruitment Examination-2021, you will be able to download the admit card today

पीएनपी : सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 के लिए आज डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

Wed, 13 Oct 2021 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher and Headmaster Recruitment Examination-2021, you will be able to download the admit card today
शिक्षक भर्ती
जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 में हाईकोर्ट के आदेश पर ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र गुरुवार दोपहर से डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 17 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


पीएनपी के रजिस्ट्रार राजशेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के अलावा प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण योग्यता के अंतिम सेमेस्टर की निर्गत अंक पत्र की मूलप्रति और यूपीटीईटी या सीटीईटी प्रमाण पत्र में कोई एक प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। गौरतलब है कि परीक्षा प्राधिकारी की ओर से सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


इसमें स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका नहीं दिया गया था। इस पर कई अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर सात अक्तूबर को पीएनपी ने ऐसे अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन के लिए एक दिन का मौका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed