{"_id":"6032b4ff8ebc3ee8f36f547c","slug":"assistant-professor-to-be-hired-from-outsourcing-recruitment-will-be-done-for-122-posts-in-61-new-state-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर, 61 नए राजकीय महाविद्यालयों में 122 पदों पर की जाएगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर, 61 नए राजकीय महाविद्यालयों में 122 पदों पर की जाएगी भर्ती
Mon, 22 Feb 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ही आउटसोर्सिंग पर रखा जाता रहा है, लेकिन अब असिस्टेंट प्रोफेसर भी आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे जाएंगे। प्रदेश में नए बने स्नातक एवं स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता यानी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती आउटसोर्सिंग से की जाएगी। विशेष सचिव योगेंद्र दत्त त्रिपाठी ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत निर्मित 61 राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता के 122 पदों पर भर्ती होनी है। 49 राजकीय महाविद्यालयों में परास्नातक स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषयों के लिए प्रवक्ता के 98 पद सृजित किए गए हैं। वहीं, 12 राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर वाणिज्य संकाय के विषयों के लिए 24 पदों का सृजन किया गया है। इसके साथ ही विशेष सचिव ने उच्च शिक्षा निदेशक को महाविद्यालयों के नाम, विषय एवं प्रस्तावित सृजित पदों की सूची भी भेजी है।
विशेष सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि उच्च शिक्षा निदेशक सुनिश्चित करेंगे कि प्रस्तावित पद मानकों और वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप हैं। निदेशक उच्च शिक्षा पदनाम एवं वेतनमान के संबंध में संतुष्ट हो लेंगे। पदों को तभी भरा जाएगा, जब राजकीय महाविद्यालय संचालित होने की स्थिति में आ जाएंगे। आउटसोर्सिंग से भरे जाने वाले पदों के लिए सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन नियमों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। पत्र में यह भी कहा गया कि इन सभी अस्थायी पदों को बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त न किया जाए।