{"_id":"5cbe2108bdec2213fb2ce3aa","slug":"assistant-professor-test-question-paper-is-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने का आरोप गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने का आरोप गलत
Tue, 23 Apr 2019 01:46 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से 12 जनवरी 2019 को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के प्रश्नपत्र वायरल होने के आरोप गलत पाए गए हैं। विज्ञापन संख्या 47 के तहत विज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर के छह विषयों गृह विज्ञान, गणित, वाणिज्य, भूगोल, समाजशास्त्र एवं शिक्षाशास्त्र की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र वायरल होने के परीक्षार्थियों के आरोप के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच कमेटी के प्रमुख अवकाश प्राप्त जिला जज सुभाष चंद्र बोस ने परीक्षार्थियों के आरोप को गलत पाया है। उन्होंने आयोग को सौंपी जांच रिपोर्ट में बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
कमेटी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की जांच में आरोप गलत पाए जाने के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने छह विषयों गृह विज्ञान, गणित, वाणिज्य, भूगोल, समाजशास्त्र एवं शिक्षाशास्त्र की उत्तर कुंजी 22 अप्रैल को वेबसाइट www.uphesc.org और पोर्टल www.uphesconline.org पर जारी कर दी। परीक्षार्थी उत्तर कुंजी का मिलान करने के बाद किसी प्रकार की आपत्ति पर अपनी शिकायत प्रमाण के साथ आयोग को मेल आईडी secretary@uphesc.org के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत रूप से आयोग कार्यालय को 30 अप्रैल तक उपलब्ध करा दें। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार इस अवधि के बाद परीक्षार्थियों की आपत्ति पर विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की 10 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से 15 दिसंबर 2018 को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की 10 विषयों की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के विषयों दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, सैन्य विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कीट विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि सांख्यिकी, कृषि वनस्पति, कृषि अभियंत्रण, उद्यानिकी एवं पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान की संशोधित एवं अंतिम उत्तर कुंजी 22 अप्रैल को वेबसाइट www.uphesc.org और पोर्टल www.uphesconline.org पर जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट से परीक्षा परिणाम का मिलान कर सकते हैं।
विज्ञापन